Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 12th Topper: यूपी बोर्ड 12वीं में शिवानी ने हासिल की 9वां स्थान, बताया रोजाना कितने घंटे करती थी पढ़ाई

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 02:32 PM (IST)

    UP Board 12th Topper List 2025 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी यादव ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और लगन को दिया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना 8-9 घंटे पढ़ाई करती थीं और ट्यूशन नहीं करती थीं। शिवानी का लक्ष्य एसडीएम बनकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

    Hero Image
    एसडीएम बनकर दूर करना चाहती हूं भ्रष्टाचार : शिवानी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वालीं शिवानी यादव आगे चलकर एसडीएम बनना चाहती हैं। कहती हैं एसडीएम आम व्यक्ति से सीधे जुड़े होते हैं। लोग छोटी-छोटी समस्या लेकर उनके पास जाते हैं। उसके पूरा न होने पर लोगों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक कष्ट पहुंचता है। मैं एसडीएम बनकर सबकी समस्या दूर करना चाहती हूं। भ्रष्टाचार खत्म करना मेरा लक्ष्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना ट्यूशन के हासिल किया प्रदेश में 9वां स्थान

    बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कालेज भुलई का पूरा बाबूगंज की छात्रा शिवानी के पिता राजेश कुमार यादव व्यवसाय करते हैं। मां सुनीता देवी गृहणी हैं। छोटा भाई शिवम सिंह पढ़ाई कर रहा है। शिवानी अपनी सफलता से प्रफुल्लित हैं। कहती हैं मैंने ट्यूशन नहीं किया।

    स्कूल की पढ़ाई के आधार पर सफलता प्राप्त की है। प्रतिदिन आठ-नाै घंटे पढ़ती थी। मोबाइल का प्रयोग कम किया, लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई की, जिससे सफलता मिली।

    बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा के अनुसार, परिणाम ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया। छात्र अपना परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें: UP Board Topper: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, सुलतानपुर के आदर्श यादव ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान