UP की जेलों में बंदियों ने भी मनाया Maha Kumbh, त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से किया स्नान
Maha Kumbh के पावन अवसर पर UP की जेलों में निरुद्ध बंदियों ने भी त्रिवेणी संगम के पवित्र जल में स्नान किया। उन्नाव जेल के बाद प्रदेश की सभी 62 जेलों क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। (Maha Kumbh 2025) उन्नाव के बाद अब प्रदेश के बाकी जेलों में निरुद्ध बंदियों ने भी अमृत जल से स्नान किया। पावन त्रिवेणी के जल से स्नान करके वह पुण्य के भागीदार बने। इस दौरान हर-हर गंगे के उद् घोष से तमाम जेलों का परिसर गुंजायमान रहा। नैनी सेंट्रल और जिला जेल के कैदियों को भी यह अवसर प्राप्त हुआ तो वह भाव-विभोर हो गए।
दिव्य और भव्य महाकुंभ में आस्था से सराबोर करोड़ों श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। प्रशासन का दावा है कि अब तक करीब 59 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। इस बीच सरकार ने प्रदेश में जेल में बंद कैदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें भी इस पुण्य के भागीदारी बनने का अवसर दिया है। प्रदेश की सभी 62 जेलों के कैदियों ने त्रिवेणी के पुण्य जल से स्नान किया है।
इसके लिए जेल के अंदर ही बड़े-बड़े हौज बनाए गए, जिसमें त्रिवेणी से लाया गया पवित्र जल मिलाया गया। इसी जल से स्नान कर जेल में बंद कैदी भी पुण्य के भागीदारी बने हैं। नैनी सेंट्रल जेल में भी इसके लिए भव्य व्यवस्था की गई। यहां के वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने कहा कि सेंट्रल जेल में इस समय 1700 से कैदी हैं, जिसमें से 1400 से अधिक बंदियों को त्रिवेणी के पावन जल से स्नान का अवसर मिला है।

Maha Kumbh 2025 संगम पर पैरा गलाइडिंग करते श्रद्धालु। -गिरीश श्रीवास्तव
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh के अंतिम सप्ताह फिर बढ़ सकती है भीड़, हालात संभालने को रेलवे ने बनाया खास प्लान
शासन के निर्देश पर त्रिवेणी से एक कलश में वहां का पावन जल लाया गया। जेल के अंदर विधि विधान से उसका पूजन किया गया और फिर इसी जल को जेल के अंदर बनाए गए कुंड में डाल दिया गया। इसी जल से जेल के कैदियों ने पुण्य स्नान किया।
इसी तरह जिला जेल के बंदियों को भी अमृत काल में संगम के पुण्य जल से स्नान का पुण्य लाभ अर्जित करने का अवसर मिला। जिला जेल की वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि 1300 में 1000 से अधिक बंदियों ने पवित्र त्रिवेणी जल से स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Maha Kumbh 2025 काली मार्ग से संगम स्नान के लिए जाते श्रद्धालु।-गिरीश श्रीवास्तव
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ में 24 व 25 फरवरी को बनेंगे तीन कीर्तिमान, कल पहुंचेगी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम
बताया गया है कि कैदियों की त्रिवेणी में ले जाकर स्नान कराने की कानूनी और सुरक्षा की समस्याओं को देखते हुए जेल के अंदर ही इनके पावन जल से स्नान की व्यवस्था की गई। जैसे ही त्रिवेणी से मंगवाए गए जल से इन कैदियों ने पुण्य स्नान किया गया। वैसे ही कैदियों के हर हर गंगे के उद्घोष से पूरा जेल परिसर गूंज गया। उत्तर प्रदेश की जेलों में वर्तमान में लगभग 90 हजार बंदी निरुद्ध हैं, जिसमें से अधिकांश को यह अवसर प्राप्त हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।