UP News: प्रयागराज में शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल वाले स्तब्ध; रिश्ता टूटा
यूपी के प्रयागराज से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया तो ससुराल वाले स्तब्ध रह गए। इसके बाद दुल्हन के ससुरालियों और मायके वालों के बीच पंचायत बैठी और सबके दबाव पर रिश्ता खत्म करने पर सहमति बनी। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया तो ससुराल वाले स्तब्ध रह गए। इसके बाद दुल्हन के ससुरालियों और मायके वालों के बीच पंचायत बैठी और सबके दबाव पर रिश्ता खत्म करने पर सहमति बनी। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो प्रसारित हो रहा है।
26 फरवरी की शाम दुल्हन के पेट में दर्द उठा
प्रयागराज जिले में करछना क्षेत्र के एक युवक की शादी घूरपुर क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। 20 फरवरी को कन्या पक्ष के लोग दूल्हे के यहां तिलक चढ़ाने आए। धूमधाम से कार्यक्रम संपन्न हुआ। 24 फरवरी को दूल्हा बरात लेकर पहुंच गया। विवाह संपन्न होने पर दूसरे दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई।
26 फरवरी की शाम दुल्हन के पेट में दर्द उठा। उसने पति को इस बारे में बताया। पति ने सोचा कि शादी में खानपान के कारण पेट में दर्द उठा होगा। उसने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर पत्नी को दी। दवा खाने के कुछ देर वाद नवविवाहिता को असहनीय पीड़ा होने लगी।
डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन तो गर्भवती है
ससुराल वाले उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना गए, वहां डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन तो गर्भवती है। उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। उसने स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया।
धोखा देकर किया गया विवाह मान्य नहीं
ससुराल वालों से खबर पाकर दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। उनके बीच कहासुनी होने लगी। दूसरे दिन दोनों पक्षों के बीच रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत बैठी। सहमति बनी कि धोखा देकर किया गया विवाह मान्य नहीं है। स्टांप पर लिखापढ़ी कर रिश्ता खत्म कर लिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।