Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC CGL 2023 Result: अगले महीने आ सकता है CGL-2023 का अंतिम परिणाम, 8415 पदों पर होगी भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 08:15 AM (IST)

    SSC CGL 2023 Result कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा- 2023 का अंतिम परिणाम दिसंबर में जारी किया जा सकता है। एसएससी से इसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसकी टियर-2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से विभागों का विकल्प मांगा गया है। अभ्यथियों को 23 नवंबर तक एसएससी की वेबसाइट पर विकल्प भरना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के 52 विभागों में रिक्त 8415 पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

    Hero Image
    SSC CGL 2023 Result: अगले महीने आ सकता है CGL-2023 का अंतिम परिणाम, 8415 पदों पर होगी भर्ती

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा- 2023 का अंतिम परिणाम दिसंबर में जारी किया जा सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) से इसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसकी टियर-2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों से विभागों का विकल्प मांगा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यथियों को 23 नवंबर तक एसएससी की वेबसाइट पर विकल्प भरना होगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के 52 विभागों में रिक्त 8415 पदों पर नियुक्ति मिलेगी। एसएससी ओर से भर्तियां मिशन मोड में चल रही है। पहले दो से तीन वर्ष में पूरी होने वाली भर्ती अब आठ से दस महीने में पूरी हो रही है।

    सीजीएल- 23 की भर्ती भी आठ महीने में पूरी करने की तैयारी है। इस भर्ती का विज्ञापन तीन अप्रैल को जारी किया गया था। एक महीने तक आनलाइन आवेदन लिया गया था। इसके दो महीने बाद टियर-1 परीक्षा 14 से 27 जुलाई तक कराई गई।

    परीक्षा के करीब डेढ़ महीने बाद परिणाम जारी हुआ तो देशभर से 71,112 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह अभ्यर्थी 26 और 27 अक्टूबर को हुई टियर-2 परीक्षा में शामिल हुए। इसी के साथ टाइपिंग परीक्षा करा ली गई। जो अभ्यर्थी टियर-2 में सफल होंगे, उन्हीं की टाइपिंग कापियों की जांच होगी।

    परीक्षा के महीने भर बाद ही अब इन अभ्यर्थियों से विभाग का विकल्प मांग लिया गया है। विकल्प भरवाने के बाद मेरिट के अनुसार एसएससी विभाग का आवंटन करेगा। विभाग आवंटन के साथ दिसंबर में अंतिम परिणाम जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी का चयन जिस विभाग में होगा, वहीं पर प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नियुक्ति दे दी जाएगी।

    इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी के भाई ने दी वारदात को अंजाम