Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी के भाई ने दी वारदात को अंजाम

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 07:50 AM (IST)

    Kaushambi News उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सरेशाम दुराचार पीड़िता पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। शारदीय नवरात्र के पहले जेल से छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपित के भाई पर ही सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप है। दोनों परिवारों के बीच दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से ही तनातनी चल रही थी।

    Hero Image
    दुष्कर्म पीड़िता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी के भाई ने दी वारदात को अंजाम

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के महेवाघाट क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सरेशाम दुराचार पीड़िता पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

    शारदीय नवरात्र के पहले जेल से छूटकर आए दुष्कर्म के आरोपित के भाई पर ही सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का आरोप है। दोनों परिवारों के बीच दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद से ही तनातनी चल रही थी। घटना के बाद आरोपित व उसके स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए। तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेवाघाट क्षेत्र की 20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिवारीजनों पर आरोपित पक्ष की ओर से लगातार सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं मानने पर गाली-गलौज के साथ जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी।

    सोमवार की शाम अपनी भाभी के साथ पीड़िता इसकी शिकायत कर थाना से लौट रही थी। घर के सामने गांव की मुख्य सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे आरोपित पवन कुमार पुत्र रामकृपाल के भाई अशोक ने पीड़ित युवती के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। खून से लथपथ पीड़िता गिर पड़ी तो हमलावर ने भाभी के सामने ही उसके सिर पर ताबड़तोड़ लगभग छह वार किए।

    एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। मई 2022 में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। बात नहीं बनने पर तभी युवती की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। अक्टूबर में वह जेल से छूटकर आया था। युवती की हत्या करने वाला दुष्कर्म के आरोपित का भाई शराब के नशे का लती है। नशे में धुत होकर ही उसने वारदात को अंजाम दिया है।