Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर टूटा सबसे ज्यादा विमान और यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड, एक द‍िन में 13,963 लोगों ने क‍िया सफर

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 03:44 PM (IST)

    प्रयागराज एयरपोर्ट ने सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बनाया। 11 फरवरी को 13963 यात्रियों का आवागमन हुआ। 2019 में प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से एक ही दिन में यह सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन की संख्या है। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह दसवीं बार है जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने ही पुराने आंकाड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

    Hero Image
    प्रयागराज एयरपोर्ट पर एक द‍िन में 13,963 लोगों ने क‍िया सफर।

    जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। कीर्तिमानों के पटल पर एक और स्वर्णिम उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रयागराज एयरपोर्ट ने सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन का कीर्तिमान बनाया। 11 फरवरी को 13963 यात्रियों का आवागमन हुआ।

    2019 में प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद से एक ही दिन में यह सर्वाधिक यात्रियों के आवागमन की संख्या है। महाकुंभ शुरू होने के बाद यह दसवीं बार है जब प्रयागराज एयरपोर्ट ने अपने ही पुराने आंकाड़ों को पीछे छोड़ दिया है। 10 फरवरी को प्रयागराज एयरपोर्ट से पहली बार समय सारिणी के अनुसार 86 विमानों का आवागमन हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतने यात्री आए और गए

    यह भी नया कीर्तिमान है। जबकि कुल विमानों की संख्या 157 रही थी। इसमें 71 चार्टर आए और गए। 36 चार्टर से 163 विशिष्ट यात्री आए और इतने ही चार्टर से 266 विशिष्ट यात्री रवाना हुए। मंगलवार को समय सारिणी के अनुक्रम में इंडिगो की सर्वाधिक 14, एलाइंस एयर की सात, अकासा एयर की तीन, स्पाइस जेट की 15 व एयर इंडिया की चार उड़ानें शामिल रहीं। इतनी ही विमान यहां लैंड भी हुए। कुल 6964 यात्री प्रयागराज आए, जबकि 6999 यात्री यहां से रवाना हुए।

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर कब बना कीर्तिमान

    10 जनवरी को 106 साल के विमान सेवा इतिहास में पहली बार प्रयागराज से रात में यात्री विमान उड़ा। 15 जनवरी को 93 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय विमान (लारेन पावेल विमान से भूटान गई) उड़ा। 14 जनवरी को 43 विमान व 5,250 यात्रियों का आवागमन हुआ। इसके अलावा 28 जनवरी को 62 विमान व 8,378 यात्री, 31 जनवरी को 62 विमान व 6,862 यात्री, एक फरवरी को 87 विमान व 10,599 यात्री, चार फरवरी को 87 विमानों व 11,560 यात्रियों का आवागमन हुआ।

    इसके अलावा सात फरवरी को 111 विमान व 12717 यात्रियों का, आठ फरवरी को 138 विमान व 13303 यात्री, 10 फरवरी को 13915 यात्रियों का और 11 फरवरी को 157 विमान व 13963 यात्रियों का आवागमन हुआ।

    चार्टर विमानों का कीर्तिमान

    18 जनवरी को 15 चार्टर व 119 विशिष्ट यात्री आए, 31 जनवरी को 19 चार्टर व 101 विशिष्ट यात्री, एक फरवरी को 23 चार्टर व 153 विशिष्ट यात्री आए। चार फरवरी को 15 चार्टर व 179 विशिष्ट यात्री, सात फरवरी को 37 चार्टर व 229 विशिष्ट यात्री, आठ फरवरी को 60 चार्टर व 356 विशिष्ट यात्री आए। जबकि 11 फरवरी को चार्टर का नया कीर्तिमान बना। इस दिन 71 चार्टर व 429 विशिष्ट यात्रियों का आवागमन हुआ।

    यह भी पढ़ें: लो भइया! फिर टूट गया रिकॉर्ड, पहली बार एयरपोर्ट पर पहुंचे इतने यात्री; अब लगा लें महाकुंभ में भीड़ का अंदाजा

    यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: प्रयागराज एयरपोर्ट ने बनाया नया कीर्तिमान, एक दिन में 11 हजार से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन

    comedy show banner
    comedy show banner