Prayagraj Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का संगमनगरी पर असर, बादलों की घेराबंदी में लुढ़का रात का तापमान
प्रयागराज में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह के समय गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी का असर दिखना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौरा गुरुवार को थम गया। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार के मुकाबले कम था। सुबह गलन बढ़ गई है, ऐसे में दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।
वही मौसम विभाग ने शुक्रवार शनिवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान और तेजी से गिरेगा। दिसंबर के आखिरी दिनों में या जनवरी की शुरूआत से ही प्रयागराज कड़ाके की ठंड की चपेट में आ जाएगा।
पिछले वर्ष दिसंबर में ही अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था पर इस वर्ष ठंड का असर ज्यादा नहीं दिखा। अधिकतम तापमान अभी भी 21 डिग्री के ऊपर ही चल रहा है। मंगलवार रात में हल्की बूंदबांदी हुई और भोर में बारिश के बाद भी बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ गया।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में भी हिमाचली सेब के बाग, पेड़ों पर लगा फल देखकर लोग हो रहे हैरान

ठंडी और धुंध भरी सर्दियों में रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हुए। जागरण
यह 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। वहीं गुरुवार को रात के तापमान में गिरावट आई और यह 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान पर बादलों का डेरा जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है, जो ठंड को और बढ़ाएगी।
जनवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड अपने चरम पर पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले दिनों में सुबह और शाम को गलन बढ़ेगी। बादलों के चलते ठंड का असर और तेज हो सकता है।
बारिश और तेज हवा में उड़ी बिजली
बता दें कि बारिश और तेज हवा के बीच शहर के कई मुहल्लों में केबल फाल्ट के कारण बुधवार भोर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बड़ी संख्या में लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। मंगलवार देर रात बारिश के कारण बेली उपकेंद्र के नया पुरवा और ऊंचवागढ़ी मुहल्ले में केबल फाल्ट के कारण बिजली गुल हो गई।
इसे भी पढ़ें- मुगल शासक जहांगीर का वश चलता तो न होता संगमनगरी का अक्षयवट, हिंदुओं की आस्था का है प्रमुख केंद्र
कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया तो करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ अतुल गौतम ने बताया कि करीब तीन घंटे में गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया। वहीं बुधवार सुबह कालिंदीपुरम में 11हजार बोल्ट का तार टूटने से सैकड़ों घरों की लाइट चली गई। सुबह उन्हें पानी नहीं मिला।

महाकुंभ मेला क्षेत्र आकर्षक विद्युत लाइट से जगमग करता।-जागरण
साढ़े नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। वहीं भोर में दारागंज के बक्शी कला, बक्शी खुर्द व इंदिरा नगर कालोनी सहित अन्य मुहल्लों में बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से पानी का संकट खड़ा हो गया।
बिजली-पानी ना होने से घरों में रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आई तो ट्यूबवेल से बदबूदार पानी की सप्लाई शुरू हो गई। दारागंज के जेई दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी के पास केबल फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।