Prayagraj News : आत्महत्या की कोशिश करने वाली किशोरी ने प्रेमी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रयागराज के थरवई में किशोरी ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उससे शादी का वादा किया था लेकिन बाद में इनकार कर दिया। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

संसू, थरवई (प्रयागराज)। फंदे से लटककर जान देने की कोशिश करने वाली किशोरी ने अब अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि बहरिया निवासी सुरेंद्र यादव ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद विवाह करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। किशोरी का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला अनुसूचित जाति का एक व्यक्ति किसान है। उसकी 17 वर्षीय बेटी नवीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसके पड़ोसी गांव में रहने वाला सुरेंद्र यादव स्नातक की पढ़ाई करता है। करीब तीन साल पहले कालेज आते-जाते उसकी दोस्ती किसान की बेटी से हुई, जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध हो गया।
यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में किशोर को अगवाकर मार डाला, कुएं में फेंकी लाश, हादसा और हत्या के एंगल पर पुलिस कर रही जांच
लड़की शादी करने के लिए शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने विवाह करने का दबाव बनाया तो लड़के के घरवालों ने मना कर दिया। इस पर लड़की नाराज हो गई और गांव के बाहर पहुंचकर महुआ के पेड़ पर चढ़ गई। यह देख कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए। इसी बीच लड़की अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर डाल से लटक गई, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज के निजी अस्पताल में प्रसव के कुछ देर बाद महिला की मौत व नवजात गंभीर, गलत खून चढ़ाने का आरोप, किया हंगामा
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। हालांकि दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को लड़की अपने घरवालों के साथ थरवई थाने पहुंचकर प्रेमी सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि सुरेंद्र यादव तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और अब मना कर रहा है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दलित नाबालिग लड़की की ग्राम प्रधान ने जबरन मंदिर में कराई शादी, लड़का है बालिग, प्रधान पुलिस हिरासत में
इस मामले में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।