Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में किशोर को अगवाकर मार डाला, कुएं में बैग से बंधा मिला शव, आशनाई का मामला, गांव की किशोरी से थी दोस्ती

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 05:26 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में 16 वर्षीय विकास पटेल का शव कुएं में मिला। वह शनिवार शाम से लापता था। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई थी जो सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सही साबित हुई। फुटेज में दो लोग उसे बाइक पर ले जाते दिखे जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रतापगढ़ में लापता किशोर का कुएं में शव मिलने के बाद जुटी भीड़ व इनसेट में किशोर विकास। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। आशनाई के चक्कर में किशोर की हत्या कर दी गई। शव को घसीटकर कुएं में फेंक दिया गया, जो तीसरे दिन शनिवार रात मिला। शव को पानी में डुबाेने के लिए ईंट-पत्थरों से भरी बैग से बांधा गया था। कुएं में पानी न होने से लाश नजर आ गई। इस वारदात में किशोर के घर वालों की तहरीर पर पहले से दर्ज गुमशुदगी के केस में प्रेमिका समेत उसके परिवार व करीबियों सहित आधा दर्जन को नामजद कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजापुर हवाई अड्डा के रहने वाले गिरिवर पटेल का 16 साल का पुत्र विकास पटेल चार सितंबर को घर से गायब हुआ था। उसकी गुमशुदगी अगले दिन स्वजन ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई थी व उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी थी। परिवार के लोग भी खोज रहे थे।

    यह भी पढ़ें- पत्नी को घर से निकालकर सौतन ले आया पति, जेवरात भी छीन लिया, कौशांबी में मुकदमा दर्ज

    इस बीच शनिवार रात करीब 11 बजे तलाशते हुए हुमायूंपुर पड़रीपुर के पास कुएं में रोशनी डालकर झांका तो शव मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया। किशोर के सीने व गले पर बेरहमी से मारा गया था। इसके बाद घर से घटनास्थल के बीच रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो किशोार को दो लोग ले जाते दिखे। उनकी पहचान की जा रही है। घटना आशनाई से जोड़कर देखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के निजी अस्पताल में प्रसव के कुछ देर बाद महिला की मौत व नवजात गंभीर, गलत खून चढ़ाने का आरोप, किया हंगामा

    किशोर विकास के भाई आकाश पटेल ने रविवार को नई तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया गांव की एक लड़की से विकास बातचीत करता था। उसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद होने पर अलग हो गए थे। इसके बाद भी लड़की पक्ष रंजिश रखता था। उसी ने हत्या करके शव को कुएं में फेंका है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दलित नाबालिग लड़की की ग्राम प्रधान ने जबरन मंदिर में कराई शादी, लड़का है बालिग, प्रधान पुलिस हिरासत में

    विकास शादी जैसे कार्यक्रमों में फूल सजाने का काम करता था। उसका मोबाइल नहीं मिला है। घर वाले बता रहे हैं कि गायब होने के कुछ देर बाद मोबाइल स्विच आफ बताने लगा था। कोतवाली देहात प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी का कहना है कि नामजद केस है। आरोपितों को पकड़ा जाएगा।

    स्वजन किशोर की लाश मिलने से स्वजन पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर भड़क उठे। घर में चीख-पुकार मच गई। शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार को तैयार नहीं हो रहे थे। कोतवाली पुलिस भी इसे लेकर परेशान थी। शाम को विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल मृतक के घर पहुंचे। स्वजन की बात सुनी और परिवार को शस्त्र लाइसेंस दिलाने, आर्थिक मदद व न्याय दिलाने सहित मांग पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर स्वजन माने। फिर शाम को किशोर के शव काे सई नदी किनारे दफन किया जा सका।

    comedy show banner
    comedy show banner