विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tatkal Ticket: अब इस तरह कटेंगे तत्काल टिकट, स्टेशनों की एंट्री और एग्जिट पर ही खड़े रहेंगे TTE

Published: Sat, 09 Aug 2025 08:02 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान टीटीई को दिए गए एमयूटीएस का अब रेलवे स्टेशनों पर व्यापक उपयोग होगा। टीटीई प्रवेश ...और पढ़ें

महाकुंभ वाला एम-यूटीएस लेकर स्टेशन पर टिकट काटेंगे टीटीई
महाकुंभ वाला एम-यूटीएस लेकर स्टेशन पर टिकट काटेंगे टीटीई

HighLights

  1. टीटीई जारी करेंगे रेलवे स्टेशनों पर तत्काल टिकट |
  2. एमयूटीएस से अवैध यात्रियों पर लगेगी रोक |
  3. पहले चरण में 200 एमयूटीएस टीटीई को |

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ में ट्रेन के अंदर यात्रियों को तुंरत टिकट उपलब्ध कराने के लिए टीटीई को दिए गए एमयूटीएस का अब वृहद स्तर पर उपयोग होगा। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वारा, निकास द्वारा पर टीटीई एमयूटीएस लेकर खड़े होंगे और तत्काल टिकट काटेंगे। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल जैसे बड़े स्टेशनों से इसकी शुरूआत होगी।

योजना है कि बिना टिकट के न तो कोई स्टेशन के अंदर जा पाएगा और न ही बाहर। इससे रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से आवागमन करने वालों पर रोक लगेगी साथ ही रेलवे को सेवा के बदले राजस्व का नुकसान नहीं होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में एम-यूटीएस यानी मोबाइल-अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम को ड्यूटी पर मौजूद टीटीई को दिए जाने का आदेश जारी हो गया है। वे टीटीई जो पूर्व में महाकुंभ के दौरान इसे चलाने में प्रशिक्षित हैं, सबसे पहले उन्हें यह दिया जाएगा। ताकि वह तत्काल प्रभाव से कार्य भी शुरू कर दें।

इसी महीने प्रयागराज जंक्शन पर टीटीई को इसे देकर व्यवस्था का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। एमयूटीएस मोबाइलनुमा एक मशीन है। जिसमें एक छोटा सा प्रिंटर भी लगा होता है। जिस तरह से यात्री काउंटर अथवा एटीवीएम मशीन पर गंतव्य की दूरी बताकर टिकट लेते हैं, उतनी ही आसानी से यहां भी टीटीई मौके पर टिकट उपलब्ध करा देंगे।

यानी यह सुविधा के रूप में भी उपलब्ध होगा कि यात्री चाहे तो सीधे टीटीई से ही टिकट खरीद लें, उन्हें टिकट काउंटर या एटीवीएम तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले चरण में 200 एमयूटीएस टीटीई को दिए जाएंगे।

एम-यूटीएस के क्रियान्वयन को लेकर प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि अभी हमारे पास पर्याप्त संख्या में मशीनें उपलब्ध हैं। उन्हें टीटीई को देकर सुविधा का संचालन इसी महीने शुरू कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मशीनों की और खरीदारी की जाएगी। इसे यात्री सुविधाएं और बेहतर हो जांएगी।