विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: 300 करोड़ की कर चोरी में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, आरोपी जौनपुर से लड़ चुका है लोकसभा चुनाव

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 20 Sep 2023 10:08 AM (IST)

Prayagraj News फर्जी इनवाइस बनाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के मामले मे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ...और पढ़ें

300 करोड़ की कर चोरी में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, आरोपी जौनपुर से लड़ चुका है लोकसभा चुनाव
300 करोड़ की कर चोरी में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, आरोपी जौनपुर से लड़ चुका है लोकसभा चुनाव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : फर्जी इनवाइस बनाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के मामले मे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेसर्स शीला सेल्स कार्पोरेशन के डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह और उसकी पत्नी शीला सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है।

जांच में पता चला है कि अशोक ने कई शेल कंपनी बनाकर जीएसटी में फर्जीवाड़ा किया था। इसी आधार पर उन्हें आरोपित बनाया गया है। जौनपुर निवासी अशोक सिंह के खिलाफ मीरजापुर में धोखाधड़ी का मुकदमा लिखा गया था। इसके बाद ईडी ने वर्ष 2021 में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करते हुए जांच को आगे बढ़ाया था।

इसे भी पढ़ें: Ayushman Card Apply: अब घर बैठे खुद बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड, योजना में बदलाव से इन लोगों को भी मिलेगा लाभ

अशोक कुमार का मुंबई में भी है मकान

बताया गया है कि अशोक कुमार का एक मकान मुंबई में भी है। वह समाज विकास क्रांति पार्टी मुंबई का राष्ट्रीय अध्यक्ष है और जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। ईडी सूत्रों का कहना है कि अशोक की तीन कंपनियां हैं, जिसमें उसकी पत्नी शीला भी पार्टनर है।

इसे भी पढ़ें: मेनका गांधी ने की PM मोदी की जमकर तारीफ, बोली- इस ऐतिहासिक पल का हो रहा गर्व

ईडी की जांच में पता चला है कि तीनों कंपनियों का कार्यालय एक ही जगह पाया गया था। तीनों कंपनियां एक-दूसरे को बोगस बिल के जरिए सामान बेच रही थीं। इसके साथ ही शीला सेल्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कई शेल कंपनियों को जीएसटी के फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था।

कंपनियों को 300 करोड़ से अधिक का सामान बेचा और उसके एवज में 65 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी फंड का दावा प्रस्तुत किया गया था। ईडी का जांच में फर्जीवाड़ा के कई साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। तब इनके के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया।

मुंबई जीएसटी ने किया था गिरफ्तार

ईडी सूत्रों का कहना है कि अशोक सिंह को 63 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुंबई जीएसटी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मीरजापुर में मुकदमा लिखा गया और फिर ईडी ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की थी।