Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, डेढ़ कुंतल पटाखा के साथ बड़ी मात्रा में बारूद बरामद

    By RAJENDRA PRASAD YADAVEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Oct 2025 03:34 PM (IST)

    प्रयागराज पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री से डेढ़ कुंतल पटाखे और भारी मात्रा में बारूद बरा ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रयागराज के सोरांव में पुलिस ने जब्त किए अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखे और बारूद। जागरण

    प्रयागराज। दीपावली के ठीक पहले अवैध रूप से चल रहीं पटाखा फैक्ट्रियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभियान चला रखा है। दो दिन पहले प्रतापगढ़ में एक बंद महिला डिग्री कालेज में पटाखा फैक्ट्री पकड़ी गई थी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब प्रयागराज के शिवगढ़ स्थित अलमापुर में पुलिस ने दबिश देकर पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोरांव के शिवगढ़ में संचालित थी पटाखा फैक्ट्री

    बताया जाता है कि गंगापार के सोरांव में शिवगढ़ स्थित अलमापुर में पटाखा बनाने की फैक्टी संचालित हो रही थी। गुरुवार को सोरांव पुलिस को सूचना मिली तो सक्रिय हो गई। पुलिस ने छापेमारी की तो भारी मात्रा में पटाखा और पटाखा बनाने के लिए रखा गया बारूद बरामद हुआ। पुलिस को मौके से डेढ़ कुंतल पटाखा व बड़ी मात्रा में बारूद मिला है।

    पकड़े गए शकील, मोनिश से पुलिस कर रही पूछताछ

    छापामारी के दौरान मौके से पटाखा बना रहे शकील अहमद व मोनिश नाम के दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसीपी सोरांव के अनुसार पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों दीपावली के लिए अवैध रूप से पटाखा बना रहे थे। इनके कई और साथी हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

    प्रतापगढ़ में पटाखा व बारूद हुआ था बरामद

    बता दें कि दो दिन पूर्व प्रतापगढ़ में भी पटाखा बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने राजफाश किया था। मौके से लाखों रुपये के पटाखा के साथ ही काफी मात्रा में पटाखा बनाने में प्रयुक्त होने वाले बारूद को बरामद किया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया था।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज: दहेज हत्या में पति को उम्रकैद, अदालत का कड़ा संदेश