Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Flood Update : गंगा-यमुना बाढ़ का पानी कम होने में अभी लगेंगे इतने दिन, दुर्गंध व गंदगी ने बढ़ाई परेशानी

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 03:58 PM (IST)

    Prayagraj Flood Update प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है पर पूरी तरह उतरने में 2-3 दिन लगेंगे। बड़े हनुमान जी मंदिर से पानी मंगलवार शाम तक निकलने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अनुसार हरिद्वार और शाहजहांपुर में जलस्तर बढ़ने से मामूली असर हो सकता है।

    Hero Image
    Prayagraj Flood Update गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से घट रहा है , रसूलाबाद घाट के समीप ऐसा दिखा दृश्य। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Flood Update बारिश के इस मौसम में प्रयागराज में पांच बार गंगा और यमुना नदियों में बाढ़ आ चुकी है। पांचवीं बार लगभग एक हफ्ते से बाढ़ का पानी के उतरने की गति सोमवार से कुछ तेज हो गई है। फिर भी अभी पूरी तरह से पानी उतरने में दो से तीन दिन तक और लगने की संभावना है। उम्मीद है कि बड़े हनुमान जी मंदिर का जल मंगलवार की शाम तक निकल जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सितंबर माह के पहले हफ्ते में चार सितंबर से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ था। दोनों नदियों में यह पांचवीं बार बाढ़ की स्थिति बनी थी। दो दिन में नदियों का पानी 82 मीटर पार कर गया था। नौ सितंबर को गंगा का जलस्तर 84.20 मीटर पार हो गया था।

    यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक विजय मिश्रा की रायफल का लाइसेंस निरस्त, प्रयागराज DM की कार्रवाई, कई राज्यों में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

    Prayagraj Flood Update इसके बाद गंगा व यमुना का जलस्तर कम होने लगा मगर घटने की गति इतनी धीमी रही कि छह दिन में दो मीटर ही गंगा का पानी कम हो सका। सोमवार को गंगा का जलस्तर 82.45 मीटर तो यमुना का पानी 81.63 मीटर पर रहा।

    सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि नदियों का पानी कम होने में अभी तीन से चार दिन का समय लग सकता है। बताया कि हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज तथा शाहजहांपुर में गंगा का जलस्तर थोड़ा सा बढ़ा है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj News : महिला के Uterus से निकला 10 KG का ट्यूमर, 4 वर्ष से परेशान थी, काल्विन के डाक्टरों ने किया सफल आपरेशन

    Prayagraj Flood Update शाहजहांपुर में छोटी नदियों के चलते तो हरिद्वार में उत्तराखंड में हुई बारिश के चलते पानी बढ़ा है। इसका मामूली असर पड़ सकता है। वैसे माना जा रहा है कि अब नदियों का पानी नीचे ही खिसकेगा। दूसरी ओर सोमवार को अंतिम राहत शिविर कैंट विवाह घर भी बंद हो गया। इसमें पांच परिवार थे, जो सोमवार दोपहर अपने घरों को लौट गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर सर्वे रिपोर्ट देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।