Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: चेतावनी बिंदु के पार हुई गंगा-यमुना नदी, खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा जलस्तर

    देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में उफान आ गया है। दोनों नदियाँ चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में लगभग एक मीटर की वृद्धि हुई है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है।

    By Jagran News Edited By: Ashish Mishra Updated: Wed, 27 Aug 2025 01:45 PM (IST)
    Hero Image
    खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है गंगा-यमुना का जलस्तर। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता प्रयागराज। देश के कई हिस्सों में हो रही तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। विभिन्न राज्यों में हो रही बारिश के चलते वहां की नदियों में उफान के कारण गंगा व यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इससे संगम नगरी पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसको लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दोनों नदिया मंगलवार सुबह चेतावनी बिंदु पार कर गईं। अब नदियां खतरे के निशान (84.73 मीटर) की ओर बढ़ रही हैं। प्रयागराज में 24 घंटे में गंगा और यमुना में करीब एक मीटर जलस्‍तर बढ़ा है।

    बुधवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्‍तर 83.82 मीटर रहा। फाफामऊ में गंगा का जलस्‍तर 83.42 मीटर है। केन व बेतवा और चंबल नदी का पानी यमुना में आ रहा है। इसके अलावा आधा दर्जन छोटी नदियों के उफान पर होने का असर गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

    सिंचाई व‍िभाग बाढ़ खंड के अनुसार, इन नौ नदियों का से लगभग 10 लाख क्यूसेक पानी आ रहा है, जिसका व्यापक अगले 24 घंटे में द‍िखेगा। शहर की 24 बस्तियों तथा 42 गांवों में पानी घुस गया है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Flood News : गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी, तस्वीरों में देखें बाढ़ से घिरे इलाकों का हाल