Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Flood Alert : गंगा-यमुना दो माह में चौथी बार उफान पर, आठ लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी दोनों नदियों में आ रहा

    Prayagraj Flood Alert प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ गया है जिससे इन नदियों से सटे मुहल्लों और गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 36 घंटों में गंगा का जलस्तर 2 मीटर और यमुना का 3 मीटर तक बढ़ गया है जिससे कई घर जलमग्न हो गए हैं और लगभग 1600 लोग बेघर हो गए हैं।

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava Updated: Tue, 26 Aug 2025 12:25 PM (IST)
    Hero Image
    Prayagraj Flood Alert प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों का जलस्तर फिर बढ़ गया है। खतरे का निशान पार कर सकता है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज।  Prayagraj Flood Alert गंगा और यमुना पिछले दो माह में चौथी बार उफान पर हैं। लगभग तीन हफ्ते पहले ही बाढ़ की विभीषिका झेल चुके शहर के 62 मोहल्ले और 255 गांवों की तीन लाख से ज्यादा की आबादी पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    36 घंटे में गंगा का दो मीटर, यमुना का तीन मीटर बढ़ा जलस्तर

    पिछले 36 घंटे में गंगा का दो मीटर तो यमुना तीन मीटर जलस्तर बढ़ गया है। इससे एक दर्जन मुहल्लों में पानी घुस गया है। यहां के 450 अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं, जिनमें रहने वाले 1600 के करीब लोग बेघर हो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Mahotsav 2025 : प्रयागराज के गणेश मंदिर, प्राचीनता व महत्व के कारण खिंचे चले आते हैं श्रद्धालु, जुड़ी हैं विशेष बातें

    राजस्थान-उत्तराखंड की बारिश का पानी गंगा-यमुना में आ रहा

    Prayagraj Flood Alert राजस्थान में हुई बारिश के चलते चंबल तथा मध्य प्रदेश में अत्यधिक वर्षा के चलते केन व बेतवा नदियों का पानी यमुना में आने से बाढ़ के हालत उत्पन्न हुए हैं। इसी तरह उत्तराखंड में हुई बारिश का पानी गंगा में आ रहा है।

    आपदा से संबंधित अधिकारीयों-कर्मचारियों की छुट्टी रद

    Prayagraj Flood Alert मंगलवार सुबह गंगा का जलस्तर 80.82 मीटर तो यमुना का जलस्तर 82.85 मीटर पर पहुंच गया है। बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। आपदा से संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। बाढ़ राहत शिविरों को भी तैयार करा दिया गया है। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Allahabad University Admission : बीए, बीएससी व बीकाम सहित कई पाठ्यक्रमों का नया कटआफ जारी

    आज शाम से बाढ़ पीड़ित शरणालयों में पहंचने लगेंगे

    Prayagraj Flood Alert मंगलवार शाम से बाढ़ पीड़ित इन शरणालयों में पहुंचने लगेंगे। आधा दर्जन शरणालय तैयार कराए गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट कर दिया गया है। जलस्तर वृद्धि की निगरानी हो रही है। लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी विभिन्न नदियों का गंगा व यमुना में आ रहा है।