विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET 2025 : वाह्य-आंतरिक आपातकाल में कौन सा अनुच्छेद लागू होता है ... जैसे प्रश्न ने परीक्षार्थियों की संवैधानिक समझ टटोली

Published: Sat, 06 Sep 2025 01:25 PM (GMT+05:30)

UPSSSC PET 2025 प्रयागराज में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पीईटी 2025 परीक्षा दो पालियों में हुई। ...और पढ़ें

UPSSSC PET 2025 प्रयागराज में सुरक्षा के बीच PET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जागरण
UPSSSC PET 2025 प्रयागराज में सुरक्षा के बीच PET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जागरण

HighLights

  1. संगम नगरी के 67 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा हुई
  2. दो पालियों की परीक्षा में रहे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
  3. कुल 96,480 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज UPSSSC PET 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी 2025 के लिए अभ्यर्थियों ने शनिवार को दो पालियों इम्तिहान दिया। यह परीक्षा रविवार को भी होगी। जिले में इसके लिए 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।

PET की दो पालियों में परीक्षा

UPSSSC PET 2025 प्रथम पाली प्रातः दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक है। इसमें कुल 96,480 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। एक परीक्षा केंद्र पर एक पाली में 360 परीक्षार्थी बैठाए गए। अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र सरल और उत्साहजनक बताया। कहा, पेपर अच्छा रहा। जैसा पढ़ा था, ठीक उसी पैटर्न पर प्रश्न पूछे गए।

प्रथम पाली में इन प्रश्नों को भी पूछा गया

UPSSSC PET 2025 प्रथम पाली की परीक्षा में पूछा गया कि बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी की स्थापना कब हुई। काम के बदले अजान कार्यक्रम का पुनर्गठन किया गया, अक्टूबर 1980 में इसका नाम बदल कर क्या रखा गया। आशिया का प्रीमियर खाद्य एवं पेय व्यापार प्रदर्शन इंडसफूड 2025 का आठवां संस्करण कहां आयोजित किया गया? परीक्षार्थियों की संवैधानिक समझ को भी टटोला गया।

यह भी पढ़ें- Human Trafficking Case : सीमांचल एक्सप्रेस से प्रयागराज में रेस्क्यू 18 नाबालिगों से पूछताछ, क्या वे मानव तस्करों के चंगुल में थे

भारत का संविधान पहली बार 1928 में किसने तैयार किया ?

UPSSSC PET 2025 पूछा गया कि प्रधानमंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति में से कौन राज्यसभा का पदेन सभापति होता है? वाह्य व आंतरिक आपातकाल के दौरान कौन सा अनुच्छेद लागू होता है। भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति में निहित है। देश के पर्यावरण का संरक्षण और सुधार तथा वनों व वन्य जीवन की सुरक्षा किस अनुच्छेद में तय की गई है। भारत का संविधान पहली बार 1928 में किसने तैयार किया।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : प्रयागराज में 2 माह में 5 बार आई बाढ़ से माघ मेला की तैयारी पर संकट के बादल, इस बार 15 दिन पूर्व शुरू होगा मेला

तर्कशक्ति और विश्लेषण की क्षमता को भी परखा गया

UPSSSC PET 2025 तर्कशक्ति और विश्लेषण की क्षमता को भी परखा गया। पूछा गया कि एक जनवरी 2001 को सोमवार था तो 31 दिसंबर 2001 को सप्ताह का कौन सा दिन था। बुद्ध ने किस उम्र में परिनिर्वाण प्राप्त किया। एशियाई खेल कितने वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहा हैं। पुरुष सूक्त जो चार वर्णोँ की उत्पत्ति की व्याख्या करता है, किस वैदिक ग्रंथ में पाया जाता है। डीटीएए के किस चरण में सब से तेज जनसंख्या वृद्धि देखी जाती है।

यह भी पढ़ें- Human Trafficking Case : सीमांचल एक्सप्रेस से प्रयागराज में रेस्क्यू 18 नाबालिगों से पूछताछ, क्या वे मानव तस्करों के चंगुल में थे

लघुत्तम व महत्तम समापवर्तक जैसे प्रश्न भी पूछे गए

इसके अतिरिक्त चंद्रयान तीन किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया? विश्व उपभोक्ता दिवस कब मनाते हैं। भौगोलिक ज्ञान की जांच के लिए पूछा गया कि भारत के पश्चिम में कौन सा सागर स्थित है? महावीर ने किस स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया? जैव विविधता संशोधन अधिनियम 2023 कब लागू हुआ। इसके अतिरिक्त गणित में अनुपात, प्रतिशत, लघुत्तम व महत्तम समापवर्तक जैसे प्रश्न भी पूछे गए।