विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज में तड़तड़ाई गोलियां, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और दो गिरफ्तार

Published: Sat, 13 Sep 2025 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2025 08:40 AM (IST)

प्रयागराज के नैनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और ...और पढ़ें

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। सौ- पुलिस
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। सौ- पुलिस

जागरण संवाददाता, नैनी (प्रयागराज)। नए पुल के नीचे तटबंध मार्ग पर पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरे को दौड़ा कर दबोच लिया गया। उनके पास से बीते आठ अगस्त को झिलमिल कॉलोनी से लूटी गई सोने का चेन, 910 रुपये, एक बाइक, दो देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। मुठभेड़ शनिवार की भोर में हुई।

नैनी थाना क्षेत्र के दाउदनगर मोहल्ला निवासी कमलेश द्विवेदी की पुत्रवधू बीते आठ अगस्त की शाम को बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। इस दौरान झिलमिल कॉलोनी में नीले रंग की अपाचे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया था।

कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों को ढूंढ रही थी। शनिवार की भर में नए पुल के नीचे बांध रोड पर एसओजी यमुनानगर जोन प्रभारी नवीन कुमार सिंह और नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम हमराही के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : तालाब नवल राय बनेगा पिकनिक स्पाट, बच्चों के लिए होंगे झूले और ओपन एयर जिम की भी होगी व्यवस्था

उसी दौरान उधर से तेज रफ्तार से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया। वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया। दूसरा वहां से भागने लगा।

पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी उमाशंकर जायसवाल पुत्र पितांबर लाल जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा अभियुक्त धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीन पुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार रावत पुत्र दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।