विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादीशुदा प्रेम‍िका की हत्‍या का युवक ने थाने में क‍िया सरेंडर, बोला- होटल के रूम में पड़ी है लाश

Published: Mon, 16 Sep 2024 01:07 PM (IST)

सोरांव के एक होटल में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। युवक ने पुलिस को बताया कि ...और पढ़ें

पुल‍िस ने युवक को ग‍िरफ्तार कर भेजा जेल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
पुल‍िस ने युवक को ग‍िरफ्तार कर भेजा जेल।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. सोरांव के उसरही गांव स्थित होटल में हुई सनसनीखेज घटना
  2. थाने पहुंचा युवक, इंस्पेक्टर से बोला- प्रेमिका को मार डाला

संवाद सूत्र, सोरांव। प्रयागराज के सोरांव में रविवार शाम करीब 5:45 बजे एक 30 वर्षीय युवक तेजी से थाने में दाखिल होता है। वह सीधे इंस्पेक्टर बृजेश कुमार तिवारी के कक्ष में पहुंचता है। मौजूद इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले वह बोलता है कि अपनी प्रेमिका को मार डाला है। दुपट्टे से उसका गला कस दिया है। उसरही गांव के सामने होटल के कमरे में उसकी लाश पड़ी है। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ जाते हैं। युवक को लेकर पुलिस होटल पहुंचती है तो कमरे में उसकी प्रेमिका की लाश पड़ी म‍िलती है। 

उसरही गांव के सामने स्थित एक होटल में रविवार दोपहर युवक 35 वर्षीय एक विवाहिता के साथ गया था।  होटल के कर्मियों से बताता है कि वह पति-पत्नी हैं। खुद का नाम विवेक कुमार निवासी सरसा सोरांव बताता है। एक कमरे को कुछ घंटे के लिए किराये पर लेता है। रुपये भी जमा करता है। करीब 5:20 बजे वह होटल से अकेले निकलकर करीब 25 मिनट बाद सोरांव थाने पहुंच जाता है।

इंस्पेक्टर को बताता है कि उसका प्रेम संबंध सोरांव क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता से था। अक्सर दोनों मिलते थे। वह उससे कहता था कि अपने पति को छोड़ दे और उसके साथ रहे, लेकिन वह हमेशा टालमटोल करती थी। होटल में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रेमिका उसे धक्का देकर यह कहकर जाने लगी कि अब कभी उससे नहीं मिलेगी। इससे वह आक्रोशित हो गया और उसके ही दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

कमरे में ब‍िस्‍तर पर पड़ी थी व‍िवाह‍िता की लाश

इंस्पेक्टर सोरांव बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि विवाहिता की लाश कमरे में बिस्तर पर पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा कसा था। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। मृतका का एक दस वर्ष का पुत्र है। आरोपित विवेक कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: UP News: प्रयागराज में छात्रा से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश; विरोध किया तो मुंह पर थूका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।