विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: प्रयागराज में छात्रा से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश; विरोध किया तो मुंह पर थूका

Published: Fri, 13 Sep 2024 03:38 PM (IST)

प्रयागराज में छात्राओं के साथ छेड़खानी और अपहरण की कोशिश की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में नैनी पुल ...और पढ़ें

कॉलेज स्‍टूडेंट से छेड़खानी का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्‍वीर (जागरण)
कॉलेज स्‍टूडेंट से छेड़खानी का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्‍वीर (जागरण)

HighLights

  1. विरोध पर बाइक सवार युवक ने मुंह पर थूका, नैनी पुल के पास सरेराह हुई घटना
  2. पूर्व में छात्रा का मोबाइल भी छीना था, कर्नलगंज थाने में हुआ मुकदमा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक छात्राओं का राह चलना मुश्किल हो रहा है। सख्त कार्रवाई न होने से जहां शोहदे मनबढ़ हो रहे, वहीं अभिभावक भी परेशान हो रहे हैं। करछना, जसरा, सिविल लाइंस के बाद अब नैनी पुल के पास एक बाइक सवार युवक ने कॉलेज जा रही छात्रा को बीच सड़क रोककर छेड़छाड की और अगवा करने की कोशिश की।

विरोध करने पर छात्रा के मुंह पर थूक कर भाग निकला। घटना के परेशान छात्रा ने कर्नलगंज थाने में कटरा निवासी रुद्र प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एक माह पहले भी उसने कालेज में घुसकर छात्रा का मोबाइल छीन लिया था और अपहरण की धमकी दी थी।

छात्रा की मां ने लिखित शिकायत दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। मगर घटना की पुनरावृत्ति होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा निवासी एक युवती नैनी स्थित प्राइवेट कालेज में बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

इसे भी पढ़ें-वंदे भारत में बैग चुराने वाला निकला लव जिहाद का मास्टरमाइंड, फोन में मिले 25 हिंदू लड़कियों के नंबर

उसका आरोप है कि मंगलवार सुबह स्कूटी से कालेज जा रही थी। इसी दौरान नैनी यमुना पुल से पहले बाइक सवार रुद्र प्रताप ने ओवरटेक कर रोक लिया। स्कूटी से खींचने की कोशिश की और मुंह पर थूंक दिया। राहगीरों की भीड़ जुटने पर धमकी देते हुए चला गया।

इससे पहले वह कालेज परिसर में घुसकर आया था और मोबाइल छीन लिया था। धमकाया था कि जैसा वह कह रहा है, वैसा करे अन्यथा उठा ले जाएगा। कुछ दिन बाद मोबाइल देते हुए बातचीत करने के लिए कहा था।

इसे भी पढ़ें-गाजीपुर में शरारती तत्वों ने रेल ट्रैक पर रखी गिट्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो बोले- ये तो रोज करते हैं

घटना की लिखित शिकायत छात्रा की मां ने एनी बेसेंट चौकी पर दी, जिसके बाद पुलिस ने रुद्र प्रताप को बुलाकर समझौता करा दिया था। उस वक्त आरोपित की मां और भाई ने आश्वस्त किया था कि रुद्र दोबारा ऐसा कृत्य नहीं करेगा। आरोपित को छात्रा का पूर्व परिचित बताया गया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि घटनास्थल नैनी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर विवेचना की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।