विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में बड़ा हादसा, ब्रिज टावर गिरने से सात मजदूर घायल; मची अफरातफरी

Published: Sat, 28 Dec 2024 06:03 PM (IST)

प्रयागराज में रिंग रोड निर्माण कार्य के दौरान एक ब्रिज टावर गिर गया जिसमें सात मजदूर घायल हो गए। घटना ...और पढ़ें

तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल।
तार खींचते समय ब्रिज टावर गिरा, सात मजदूर घायल।

HighLights

  1. सहसों के समीप हुआ हादसा, एक की हालत नाजुक
  2. रिंग रोड निर्माण को लेकर तारों को किया जा रहा ऊंचा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सहसों के समीप जगबंधनपुर गांव में रिंग राेड निर्माण का कार्य चल रहा है। इसे लेकर हाईटेंशन का तार नया टावर लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मजदूर मशीन के माध्यम से तार खींच रहे थे। इसी बीच अचानक ब्रिज टावर गिर गया, जिसके चपेट में आने से नौ बजे दब गए।

दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सात मजदूर घायल हो गए। ग्रामीण सभी को अस्पताल ले गए, जहां दो की हालत गंभीर देखकर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसमें सलीम नामक मजदूर के एक पैर का कुछ हिस्सा पंजे के ऊपर कट गया है। हालांकि, डाक्टरों ने टांगा लगा दिया है, लेकिन अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ऐसे हुई घटना

कसगांव से लेकर नीबी कला तक रिंग रोड निर्माण कार्य के चलते पुराने टावरों को हटाकर नए टावर लगाए जा रहे हैं। हाईटेंशन के तार को भी नए टावरों में लगाकर ऊंचा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर लगभग दो बजे मशीन के माध्यम से मजदूर ब्रिज टावर पर तार खींच रहे थे। इसी दौरान टावर गिर पड़ा। मौजूद अन्य मजदूरों के साथ ही राहगीरों व आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद टावर के नीचे दबे नौ मजदूरों को बाहर निकाला। इसमें दो सुरक्षित थे, जबकि पश्चिम बंगाल के जिला मालदा टाउन के रहने वाले मजदूर आमिर पुत्र भोंदू, कासिम पुत्र इदुवा, अनिरुद्ध सिंह पुत्र सत्तर, अब्दुल पुत्र शेख अख्तर, पुतुल शेख पुत्र भद्दू शेख, सलीम व छोट्टन घायल थे। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर सलीम व आमिर की स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मशीन से खींचा जा रहा था तार

घटनास्थल पर कार्य करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि दोनों तरफ से तार को मशीन से खींचा जा रहा था। कुछ मजदूर टावर के नीचे काम कर रहे थे। टावर गिरा तो नीचे काम कर रहे मजदूर चपेट में आ गए। सलीम का पैर दब गया था। उसके एक पैर का कुछ हिस्सा पंचे के ऊपर कट गया था। स्थानीय डाक्टरों ने टांगा लगाकर उसे एसआरएन अस्पताल भेज दिया है।वहीं, आमिर के भी हाथ व पैर में गंभीर चोट है। देर शाम छोट्टन, कासिम, अब्दुल व पुतुल को डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

सरायइनायत थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, अधीक्षण अभियंता गंगापार सौरभ गौतम का कहना है कि जो हाईटेंशन तार खींचा जा रहा था, उससे विभाग को काेई मतलब नहीं है।