विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025: यात्रियों के लिए रेलवे के नए नियम, अनारक्षित टिकट अब 15 दिन पहले कर सकेंगे बुक

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:04 PM (IST)

Maha Kumbh Mela 2025 में जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने नियमों में बदलाव किए हैं। अब अनारक्षित टिकट ...और पढ़ें

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालु ऑनलाइन अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले बुक कर सकेंगे।
Maha Kumbh 2025: श्रद्धालु ऑनलाइन अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले बुक कर सकेंगे।

HighLights

  1. सोमवार से रेलवे स्टेशनों से चलेंगी रूटवार ट्रेनें, एक प्रवेश-एक निकास की व्यवस्था
  2. टिकट वापसी समय सीमा बढ़ी, अब यात्री छह घंटे में भी कर सकेंगे टिकट रिफंड

 जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। Maha Kumbh Mela 2025 विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले में यात्रियों के लिए रेलवे ने अपने कई नियमों में बदलाव कर दिए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन अनारक्षित टिकट 15 दिन पहले बुक कर सकेंगे। इसके लिए शर्त यह होगी कि दूरी दो सौ किलोमीटर अथवा उससे अधिक हो। इससे पहले 72 घंटे पहले तक ही अनारक्षित टिकट लिया जा सकता था।

टिकट रिफंड की समय सीमा बढ़ाकर छह घंटे कर दी गई है, जो पहले तीन घंटे थी। रेलवे स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी बदल गई है। अब यात्रियों को प्रथम द्वार से प्रवेश मिलेगा और द्वितीय द्वार से बाहर निकलना होगा। प्रयागराज जंक्शन समेत छिवकी, नैनी जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ और सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने रविवार से नई व्यवस्था लागू कर दी।

मुख्य स्नान पर्वों पर भीड प्रबंधन के लिए प्रशासन ने अपना रूट मैप भी तैयार कर लिया है। प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज , प्रयागराज छिवकी, नैनी स्टेशनों पर मुख्य स्नान पर्व- पौष पूर्णिमा (12 जनवरी), मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी), बसंत पंचमी (तीन फरवरी), माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि (26 फरवरी) पर विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

यमुना तट पर युवा मन.....:महाकुंभ क्षेत्र में घंटों भ्रमण के बाद मानसी श्रीवास्तव, जानवी श्रीवास्तव व पूजा पूजा शुक्ला संगम नोज के पास बने पक्के घाट पर पहुंची। कालिंदी को प्रणाम कर खुद पर जल छिड़का, स्वयं की पवित्रता और तीर्थराज का ध्यान किया। घर जाने के लिए विदाई की बेला आई तो जल तरंगों को ऊपर उछाल कर ऐसी विदाई ली मानों सखियों संग हंसी-ठिठोली हुई हो। जागरण


इसे भी पढ़ें- महाकुम्भ में गंगा स्नान-तिलक लगा संगम की रेत पर निकली तुर्की से आई पिनार, महिला ने की भारतीय संस्कृति की प्रशंसा

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आनलाइन अनारक्षित टिकट की बुकिंग अब 15 दिन पहले भी की जा सकती है। यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए रेलवे स्टेशनों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। प्रतिबंध मुख्य स्नान दिवस के एक दिन पहले से मुख्य स्नान दिवस के दो दिन बाद तक लागू रहेगा।

Maha Kumbh Mela 2025 के पीपा पुल से गुजरते श्रद्धालुओं की भीड़।-गिरीश श्रीवास्तव


इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025 में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ी; एक-एक वाहन की हो रही जांच

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं नैनी स्टेशन पर अलग-अलग दिशाओं में जाने वाले यात्रियों के लिए कलर कोडिंग की व्यवस्था है। यात्री आश्रय स्थल भी रूट के अनुसार रंगों में बांटे गए हैं। जिस रंग का यात्री आश्रय स्थल रहेगा, उसी रंग का टिकट भी यात्रियों को मिलेगा। जनरल टिकट पर भी रंगों की पट्टी होगी और प्लेटफार्म तक जाने के लिए उसी रंग के संकेतक भी होंगे। यात्री संकेतक और रेलकर्मियों के माध्यम से सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे।