विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संगम तट पर 'हर हर गंगे' की गूंज: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Published: Sat, 03 Jan 2026 07:38 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Jan 2026 07:47 AM (GMT+05:30)

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया है। ब्रह्म मुहूर्त से ही ...और पढ़ें

पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज संगम में जुटी भीड़।

पौष पूर्णिमा पर प्रयागराज संगम में जुटी भीड़।

HighLights

  1. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान से माघ मेले का आरंभ

  2. ब्रह्म मुहूर्त से संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़

  3. जिलाधिकारी के अनुसार, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व के साथ माघ मेले का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से लोग संगम समेत सभी घाटों पर स्नान करने लगे। हर- हर गंगे का नाद गूंज उठा है। श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का रेला निरंतर बढ़ता ही जा रहा है।

श्रद्धा के साथ स्नान ध्यान और पूजन अर्चन और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मां गंगा से याचना। भक्ति भाव से मां गंगा भी आह्लादित हैं। यह क्रम इसी तरह पूरे दिन बना रहेगा। अब तक लगभग हजारों लोगों ने स्नान कर लिया है। हालांकि जिलाधिकारी मनीष वर्मा का दावा है कि सुबह छह तक तीन लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

magh mela snan

पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान के साथ माघ मेले का शुभारंभ, लगी आस्था की डुबकी