Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कमी, जानिए प्रयागराज में कितने का मिलेगा सिलेंडर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 11:11 AM (IST)

    घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में दो सौ रुपये कम करने की घोषणा होते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। खुशी भी जायज थी क्योंकि करीब डेढ़ वर्ष बाद गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत ने लोगों को खासा परेशान किया था। एक हजार रुपये से अधिक कीमत का लोगों ने पहले ही विरोध किया था लेकिन बाद में सब शांत हो गए।

    Hero Image
    गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कमी, जानिए प्रयागराज में कितने का मिलेगा सिलेंडर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में दो सौ रुपये कम करने की घोषणा होते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। खुशी भी जायज थी, क्योंकि करीब डेढ़ वर्ष बाद गैस सिलेंडर के दाम कम हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत ने लोगों को खासा परेशान किया था। एक हजार रुपये से अधिक कीमत का लोगों ने पहले ही विरोध किया था, लेकिन बाद में सब शांत हो गए। यही नहीं, दाम इस कदर बढ़ा कि 1156 रुपये में प्रति सिलेंडर लोगों को मिलने लगा। इससे महिलाओं के रसोई का बजट बिगड़ गया था।

    करीब डेढ़ वर्ष से इसी दाम पर लोग सिलेंडर खरीदने को विवश थे। सरकार ने मंगलवार को इसके दाम में दो सौ रुपये की कमी की। अब लोगों को 956 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

    महिलाओं की प्रतिक्रिया

    गैस सिलेंडर के दाम दो सौ रुपये कम करने का सरकार का निर्णय सराहनीय है। - मोना कपूर।

    सरकार को गैस सिलेंडर के साथ ही खाद्य सामग्रियों की कीमत भी कम करनी चाहिए। - शोभना सिंह।

    गैस सिलेंडर का दाम अधिक होने से परेशानी हो रही थी। अब दाम घटने से राहत मिलेगी। - बीना दुबे।

    गैस सिलेंडर की तरह ही अन्य वस्तुओं में बढ़े दामों को भी कम करने की जरूरत है। - समता गुप्ता।