Maha Kumbh में खो गई नेपाल की महिला, नहीं जानती थी घर का पता... पुलिस ने Google की मदद से बेटे से मिलाया
(Maha Kumbh 2025) महाकुंभ मेले में नेपाल से आई एक महिला अपने बेटे और देवर से बिछड़ गई। पुलिस ने गूगल की मदद से महिला के घरवालों का पता लगाया और उन्हें मिलाया। महिला ने पुलिस की व्यवस्था की सराहना की। महिला नेपाल की रहने वाली थी। यहां की पुलिस ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया तब जाकर महिला अपने बेटे से मिल पाई।

संवाद सूत्र, हनुमानगंज (प्रयागराज)। नेपाल की एक महिला महाकुंभ में अपने बेटे व देवर के साथ स्नान करने गई थी, लेकिन फिर बिछड़ गई। पुलिस ने गूगल का इस्तेमाल किया और वहां की पुलिस का कंट्रोल नंबर निकालकर महिला को अपनों से मिलवाया। बिछड़ी महिला ने रुंधे हुए गलों से महाकुंभ में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को सराहा।
नेपाल के धमसा जिला थाना जनकपुर की रहने वाली बउआ प्यारी पांडेय अपने बेटे संजीव पांडेय और देवर लक्ष्मण पांडेय के साथ संगम स्नान करने आई थीं। मंगलवार को भोर में स्नान के बाद भीड़ में अपनों से बिछड़ गईं। वह किसी तरह अंदावां पहुंची, वहां किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी।
अंदावा से पुलिस महिला को सराय इनायत थाने ले आई
इसके बाद पुलिस उन्हें सराय इनायत थाने लाई। वहां तैनात हेड मुहर्रिर राजकुमार सिंह ने महिला से उसका पता पूछा, फिर गूगल का सहारा लेकर वहां की पुलिस का कंट्रोल नंबर निकाला, फिर इसकी सूचना वहां की पुलिस को दी।
पुलिस ने नेपाल में संंबंधित थाना क्षेत्र में संपर्क किया
जनकपुर थाने की पुलिस महिला के घर जाकर सराय इनायत का पता बताया। घरवालों ने बेटे के पास फोन किया। पुलिस के अथक प्रयास के बाद बेटा थाने पहुंचा और मां से मिल गया। पुलिस ने महिला को परिवार के सकुशल सुपुर्दगी में देकर घर के लिए रवाना किया।
बउआ प्यारी अपने बेटे से मिलने के बाद उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कुंभ व्यवस्था की भी सराहना की।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा खोया सामान, घाटों की जानकारी भी उपलब्ध
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh: किसी का परिवार से साथ छूटा, कोई गीले कपड़े में ही भटकता रहा; महाकुंभ में खो गए सैकड़ों लोग
29 जनवरी को मौनी अमावस्या का स्नान
अमृत स्नान से पूर्व दो दिनों (रविवार और सोमवार) को 3.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाई। रविवार को जहां 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया तो वहीं सोमवार को रात आठ बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुंभ में अब तक स्नानार्थियों की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक पहुंच चुकी है। पहली बार गणतंत्र दिवस पर इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है।
23 जनवरी को महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या में अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।