विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाईकोर्ट में नव नियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने शपथ ग्रहण की, 20 महीने बाद इस नाम पर सरकार की मिली स्वीकृति

Published: Wed, 03 Sep 2025 02:12 PM (IST)Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:15 PM (IST)

इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने बुधवार को पद की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली के ...और पढ़ें

बाएं तरफ चीफ जस्टिस, दाएं तरफ न्यायमूर्ति अरुण कुमार।
बाएं तरफ चीफ जस्टिस, दाएं तरफ न्यायमूर्ति अरुण कुमार।

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में नवनियुक्त न्यायमूर्ति अरुण कुमार ने बुधवार सुबह यहां पद की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण भंसाली के न्याय कक्ष में सम्पन्न हुआ।

इस समारोह के चलते इलाहाबाद हाई कोर्ट की प्रधान पीठ में न्यायिक कार्य 10.45 बजे से शुरू हुआ। अब हाईकोर्ट की प्रधान पीठ प्रयागराज में मुख्य न्यायमूर्ति को छोड़ कर अन्य न्यायमूर्तियों की संख्या 65 हो गई है जबकि लखनऊ खंडपीठ में 19 न्यायमूर्ति हैं।

यह भी पढ़ें- Allahabad High Court: जानलेवा हमले के आरोपी की चौथी जमानत अर्जी मंजूर, चार सालों से जेल में था

एशिया के सबसे बड़े हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के 160 पद स्वीकृत हैं। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 26 अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारियों को न्यायमूर्ति बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार के नाम को करीब 20 महीने बाद सरकार की स्वीकृति मिली है।