विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में 50 बीघे पर की गई अवैध प्लाटिंग चला बुलडोजर, कुछ माह पहले भी हुई थी कार्रवाई

Published: Thu, 16 May 2024 12:11 AM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से बुधवार को 40 से 50 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर ...और पढ़ें

यूपी के इस जिले में 50 बीघे पर की गई अवैध प्लाटिंग चला बुलडोजर।
यूपी के इस जिले में 50 बीघे पर की गई अवैध प्लाटिंग चला बुलडोजर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को 40 से 50 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ढहाया गया। कटहुला गौसपुर रघुवर प्रसाद बौद्ध डिग्री कॉलेज के पीछे भूमाफिया की ओर से अवैध प्लाटिंग की गई थी। 

कुछ माह पहले भी पीडीए की ओर से इसी स्थान पर की गई अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया था‌। पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध प्लाटिंग इमरान हटिया के द्वारा कराई गई थी। इसमें कुछ भूखंडों की बिक्री भी की जा चुकी है। 

चर्चा यह भी रही की अवैध प्लाटिंग करने वाला माफिया अतीक अहमद का करीबी भी है। तीन घंटे से अधिक समय में तीन बुलडोजर लगाकर अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया। 

पीडीए उपाध्यक्ष अरविंद चौहान का कहना है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण  के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने किया स्वीकार- वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल; कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?