यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अखिलेश यादव ने किया स्वीकार- वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल; कांग्रेस ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
आईएनडीआईए उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के समर्थन में मवई चौराहे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, अयोध्या। आईएनडीआईए उम्मीदवार अवधेश प्रसाद के समर्थन में मवई चौराहे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। एक सवाल के जवाब में अपने चिरपरिचित अंदाज में बोले कि अगर हम गिनती में भी हैं, तो समाजवादियों के लिए बड़ी बात है।
हालांकि, आगे उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री की रेस में कौन होगा, यह चुनाव बाद तय होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या सौहार्द की राजधानी बनें, अयोध्या से संदेश सकारात्मक राजनीति का जाए। अयोध्या का संदेश मिली जुली संस्कृति का है, एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़े और ऐसा वातावरण बने जिसमें कहीं भय की जगह ना हो।
बघेल ने कहा- राहुल बनेंगे पीएम
वहीं, रायबरेली में कांग्रेस के प्रचारक के रूप में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की ओर इशारा किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार आप सभासद नहीं चुन रहे, इंदिरा गांधी के बाद अब अवसर आया है कि आप इस लोकसभा सीट से आप सांसद नहीं बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।
रायबरेली के लोग सिर्फ़ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 14, 2024
(बथुआ खास) #रायबरेली_के_राहुल pic.twitter.com/VCtey6ZsBT
