विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गृहमंत्री Amit Shah की महाकुंभ आने की तारीख हो गई फाइनल, लगाएंगे डुबकी, करेंगे त्रिवेणी की पूजा और आरती

Published: Fri, 24 Jan 2025 09:39 PM (IST)

गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ नगर में संगम की रेती पर पुण्य डुबकी लगाएंगे और त्रिवेणी की पूजा-अर्चना ...और पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह - फाइल फोटो ।
गृहमंत्री अमित शाह - फाइल फोटो ।

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। संगम की रेती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। वह पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी भी लगाएंगे। इसके बाद वह अखाड़ा में संतों से भेंट वार्ता करने जाएंगे। गृहमंत्री के 27 जनवरी के कार्यक्रम का प्रोटोकाल जिला व मेला पुलिस व प्रशासन के पास आ गया है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों ने गृह मंत्रालय से आए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संगम स्नान से लेकर अखाड़ा में उनके कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

त्रिवेणी की पूजा और आरती करेंगे गृहमंत्री 

गृहमंत्री 27 जनवरी को दिन में 10.55 बजे प्लेन से बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगे, जहां से हेलीकाप्टर से डीपीएस हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से कार से व अरैल वीआइपी जेटी जाएंगे। फिर वह स्टीमर से संगम जाएंगे, जहां पुण्य की डुबकी लगाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री त्रिवेणी की पूजा और आरती करेंगे।

वहां से वह कार से अखाड़ा नगर जाएंगे, जहां प्रमुख संतों से वह मुलाकात करेंगे। शाम लगभग चार बजे वह डीपीएस हेलीपैड से हेलीकाप्टर से एयरपोर्ट जाएंगे, जहां से प्लेन से दिल्ली लौट जाएंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर उच्चाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि संगम में डुबकी लगाने के बाद वह कार से अखाड़ों में जाएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा तय

अधिकारियों ने इस बाबत अखाड़ों के संतों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। गृहमंत्री के बाद पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु का महाकुंभ नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी संगम में डुबकी लगाएंगे और फिर त्रिवेणी की आरती व पूजा करेंगे।

ये भी पढे़ं - 

MahaKumbh: इन आठ रेलवे स्टेशनों से होगा संचालन, मौनी अमावस्या के लिए 8000 बसें व 400 विशेष ट्रेनें तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।