Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grahan 2023: आसमान में दिखेंगी दो दुर्लभ खगोलीय घटनाएं, 15 दिन में लगेंगे दो ग्रहण

    By Amlendu TripathiEdited By: Siddharth Chaurasiya
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 09:01 PM (IST)

    इस माह दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा इसे देश में नहीं देखा जा सकेगा। यह यूएस मैक्सिको और सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में ही दिखाई देगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। जो वर्ष का अंतिम ग्रहण होगा। इसे भारत में देख सकेंगे। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं।

    Hero Image
    इस माह दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इस माह दो महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं होने जा रही हैं। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण होगा, इसे देश में नहीं देखा जा सकेगा। यह यूएस, मैक्सिको और सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में ही दिखाई देगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। जो वर्ष का अंतिम ग्रहण होगा। इसे भारत में देख सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण। जब चंद्रमा सामान्य की तुलना में पृथ्वी से दूर होता है, तब वलयाकार सूर्यग्रहण लगता है। परिणाम स्वरूप उसका आकार इतना नहीं दिखता कि वह पूरी तरह से सूर्य को ढक पाए। वलयाकार ग्रहण में चंद्रमा के बाहरी किनारे पर सूर्य रिंग अर्थात अंगूठी की तरह चमकदार नजर आता है। गुरुवार को इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। इसकी शुरुआत रात 8.34 बजे से होगी। रात 2.25 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

    जवाहर तारामंडल के निदेशक डा. वाई रविकिरण के अनुसार, 28 अक्टूबर को लगने वाले चंद्रग्रहण की शुरुआत रात 1:06 बजे होगी और रात 2:22 बजे यह समाप्त होगा। इस दिन चंद्रमा बृहस्पति ग्रह के निकट दिखाई देगा जबकि 24 अक्टूबर को चंद्रमा शनि ग्रह के निकट रहेगा।

    यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने बजाया हिंदुत्व का बिगुल, बोले- देश व सनातन धर्म के प्रति हो जाएं चौकन्ना क्योंकि हो रहे प्रहार

    वर्तमान में दिखने वाली राशियां

    इस माह जो राशियां (तारों का समूह हैं राशियां) आकाश में दिख रही हैं उनमें धनु, मकर, कुंभ, मेष और वृषभ शामिल हैं। अन्य दिखाई देने वाले तारामंडल में शौरी, भुजंगधारी, हंस, स्वरमंडल, गरुड़, महाश्व, ययाति और सारथी प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त अभिजीत, श्रवण, मिनास्य, डेनेब, हमल, मिरफाक, कृत्तिका, ब्रम्हृदय, रोहणी और अलनैयर जैसे चमकदार तारे भी देखे जा सकते हैं।

    सूर्य के निकट पहुंचा लाल ग्रह मंगल

    जवाहर तारा मंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार वर्तमान में सूर्य और सब से छोटा ग्रह बुध कन्या राशि में है। चमकीला ग्रह शुक्र सिंह राशि में है। प्रातः काल तीन बजे पूर्व में यह उदय हो रहा है। मंगल सूर्य के निकट होने के कारण दिखाई नहीं देगा। सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति मेष राशि में है। सूर्यास्त के बाद पूर्व में इसे देख सकते हैं। वलयाकार शनि ग्रह कुंभ राशि में है। यह रात दो बजे अस्त हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: UP Politics: सपा सांसद डिंपल यादव ने नए अंदाज में भाजपा पर बोला हमला, कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार हर…