UP Politics: सपा सांसद डिंपल यादव ने नए अंदाज में भाजपा पर बोला हमला, कहा- केंद्र और प्रदेश की सरकार हर…
Uttar Pradesh Politics Dimple Yadav News - सपा सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरका ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सपा सांसद डिंपल यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल है। आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी।
सपा कार्यालय पर पार्टी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सपा सांसद ने ये बात कही। सपा सांसद ने कहा कि सरकार नई पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी नहीं देना चाहती है। किसी भी महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का सभी को अधिकार है।
हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकार के इशारे पर लखनऊ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका गया। समाजवादी लोग हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार हैं। प्रदेश में बन रहे विरोधी माहौल से सरकार पूरी तरह घबरा गई है।
यह भी पढ़ें: 'अखिलेश यादव एशियन गेम्स में जाएं और मेडल लेकर आएं...' लखनऊ में JPIC का गेट फांदने पर बोले ब्रजेश पाठक
सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। सरकारी संपत्तियों को केंद्र सरकार बेच रही है। निजीकरण किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की भाजपा को इसका जवाब देगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।