विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, सात करोड़ की लागत दो जिलों को जोड़ने वाले इस पुल की होगी मरम्मत

Published: Sun, 03 Mar 2024 11:25 AM (IST)

महाकुंभ के पहले प्रयागराज-वाराणसी मार्ग को जोड़ने के लिए गंगा पर बने शास्त्री ब्रिज की रिपेयरिंग की जाएगी। सात करोड़ ...और पढ़ें

प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, सात करोड़ की लागत दो जिलों को जोड़ने वाले इस पुल की होगी मरम्मत
प्रयागराज के लोगों के लिए खुशखबरी, सात करोड़ की लागत दो जिलों को जोड़ने वाले इस पुल की होगी मरम्मत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ के पहले प्रयागराज-वाराणसी मार्ग को जोड़ने के लिए गंगा पर बने शास्त्री ब्रिज की रिपेयरिंग की जाएगी। सात करोड़ रुपये का बजट इस पर खर्च किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शास्त्री पुल की बेयरिंग और ज्वाइंटर को मुख्य रूप से दुरुस्त किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के चलते टेंडर प्रक्रिया प्रभावित न हो जिसको ध्यान में रखते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन से बजट मिलने के बाद मई से रिपेयरिंग शुरू होगी। इस काम को पूरा होने में लगभग छह माह का समय लगेगा।

मरम्मत के लिए खर्च हुए थे 60 लाख रुपये

दारागंज से झूंसी के बीच में 2200 मीटर लंबे शास्त्री पुल की रिपेयरिंग मई से शुरू करने की योजना बनाई गई है। ज्वाइंटर और बेयरिंग दब जाने के कारण इसे दुरुस्त करना जरूरी हो गया है। पिछले वर्ष इस फोरलेन पुल की मरम्मत के लिए लगभग 60 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया था।

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के एक अधिकारी ने बताया कि पुल में 258 ज्वाइंट और बेयरिंग भारी वाहनों के आवागमन के चलते दब गए हैं। इन सभी को बदला जाएगा। इस दौरान पुल पर आवागमन कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगा। सबसे पहले प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले लेन की बेयरिंग और ज्वाइंटर को ठीक किया जाएगा।

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा पुल

ओवरलोड वाहनों का आवागमन अधिक होने से कभी पुल की बेयरिंग तो कभी ज्वाइंटर क्षतिग्रस्त हो जाता है। चार वर्ष पहले दिसंबर में पुल के एक पिलर की बेयरिंग टूट चुकी है। नियमों के अनुसार दो वर्ष में रिपेयरिंग करना अनिवार्य होता है। रिपेयरिंग होने पर पुल की मजबूती बढ़ जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।