विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के 3 हजार घरों में पल रहे हिंसक व खूंखार प्रजाति के कुत्ते, अपने मालिकों पर भी कर चुके हैं हमला, इनकी होगी नसबंदी

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 27 Oct 2025 01:00 PM (IST)

प्रयागराज में लगभग 3 हजार घरों में खूंखार प्रजाति के कुत्ते पल रहे हैं, जो मालिकों पर भी हमला कर ...और पढ़ें

प्रयागराज में खतरनाक कुत्तों का आतंक होगा खत्म, नसबंदी अभियान के साथ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

प्रयागराज में खतरनाक कुत्तों का आतंक होगा खत्म, नसबंदी अभियान के साथ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

HighLights

  1. कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

  2. शहर में करीब 15 हजार विदेशी प्रजाति के कुत्तों को शौकिया पाल रहे लोग 

  3. प्रयागराज नगर निगम खतरनाक कुत्तों को लेकर डोर-टू-डोर सर्वे कराएगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विदेशी नस्ल के कुत्ते पालने का शौक लगातार बढ़ता जा रहा है। शौक पूरा करने के लिए लोग ऐसी प्रजाति के कुत्तों को पालते जा रहे है जो उनके और उनके परिवार के लोगों के लिए प्राणघातक भी हो सकते हैं। इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या में इनकों पाल रहे हैं।

अपने मालिकों पर भी हमलावर हो चुके हैं खतरनाक कुत्ते

खतरनाक किस्म के कुत्तों ने कई बार अपने मालिकों पर भी हमलावर हो चुके हैं। प्रयागराज में तीन हजार से अधिक घरों में लोग शौकिया विदेशी नस्ल के खूंखार कुत्तों को पाले हुए हैं। नगर निगम ऐसे कुत्तों को अब चिह्नित कर उनकी नसबंदी करेगा। ऐसा इसलिए कि अपने शहर में इनकी संख्या में वृद्धि न हो सके।

शहर में करीब 15 हजार विदेशी प्रजाति के पल रहे कुत्ते

नगर निगम के अनुसार शहर में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने विदेशी प्रजाति के कुत्तों को पाला है। इसमें से लगभग तीन हजार घरों में खूंखार प्रजाति के कुत्तों को लोगों ने पाल रखा है। कई लोग इस नस्ल के कुत्तों का क्रय और विक्रय भी करते हैं। इसमें से ज्यादातर का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है।

डोर-टू-डोर नगर निगम कराए सर्वे

खूंखार नस्ल के कुत्तों की संख्या में वृद्धि नहीं हो, इसके लिए डोर-टू-डोर निगम की ओर से सर्वे कराया जाएगा। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा.विजय अमृतराज का कहना है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर खूंखार नस्ल के प्रतिबंधित कुत्तों की नसबंदी की जाएगगी।

1,500 कुत्तों का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

नगर निगम की ओर से पालतु कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। 30 हजार से अधिक लोग देशी और विदेशी नस्ल के कुत्ते पाले हुए हैं। इसमें से महज 1500 का ही रजिस्ट्रेशन अब तक हो पाया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 10 रुपये के स्टांप पर नामित अधिकार वाले नजूल भूखंड नहीं करा सकेंगे फ्रीहोल्ड, 1,500 आवेदन होंगे निरस्त

यह भी पढ़ें- जगुआर कार चालक की ब्लड रिपोर्ट का इंतजार, एक की मौत व कई को घायल करने वाले ने नशा किया था नहीं?