विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: बीएचयू से लापता डाक्टर का गंगा में मिला शव, तीन दिन पहले पुल पर बाइक हुई थी बरामद

Published: Mon, 18 Mar 2024 10:36 AM (IST)

मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी सुखलाल अहिरवार के तीन बेटों में सबसे छोटा पुत्र डा. सौरभ अहिरवार 2017 से वाराणसी ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संसू, अटल बिहारी वाजपेयी नगर (नैनी)।  बीएचयू से लापता डाक्टर सौरभ अहिरवार का शव रविवार दोपहर गंगा के शुमंगलम गंगा घाट पर मिल गया। जल पुलिस के जवान कई दिन से शव की तलाश में सर्च आपरेशन चल रहा थे। लाश मिलने पर परिवार में मातम छा गया, लेकिन कोई आत्महत्या की वजह नहीं बता सका।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी सुखलाल अहिरवार के तीन बेटों में सबसे छोटा पुत्र डा. सौरभ अहिरवार 2017 से वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में कार्यरत थे। गुरुवार की रात उत्तराखंड के पुरोल जिले से डा.कपिल देव वर्मा ने पुलिस को फोन पर सूचना दी थी कि उनका मित्र डा. सौरभ अहिरवार ने नए यमुना पुल से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली है। उसकी बाइक पुल पर खड़ी है।

इसे भी पढ़ें- मतदाता सूची में नहीं है नाम तो करना होगा यह काम, बस सात मई तक कर सकेंगे आवेदन

मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को गोताखोरों को पुल के नीचे पानी में उतारा गया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। शनिवार को भी उसकी तलाश में पुलिस लगी रही, मगर सफलता नहीं मिली। पुल के दोनों ओर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए थे।

तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर डा. सौरभ की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया गया। रविवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के चाड़ी गांव के श्री शुमंगलम घाट के समीप किसी युवक का शव उतराया हुआ है। शव काफी गल चुका था।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा इतिहास दोहराने, विपक्ष उतरेगा बनाने

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे स्वजन शव की शिनाख्त की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।