विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष को पीटा फिर हवालात में डाला, थाने पर हंगामा; महापौर ने दिया धरना, दारोगा समेत तीन निलंबित

Published: Thu, 26 Dec 2024 02:08 AM (IST)

प्रयागराज में एक विवादित घटना में एक दारोगा और सिपाहियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा की पिटाई कर दी। ...और पढ़ें

धूमनगंज थाने में धरने पर बैठे महापौर गणेश केसरवानी साथ में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा व कार्यकर्ता। वीडियो ग्रैब
धूमनगंज थाने में धरने पर बैठे महापौर गणेश केसरवानी साथ में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा व कार्यकर्ता। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. थाने पर हंगामा, महापौर व महानगर अध्यक्ष समेत कई नेता धरने पर बैठे
  2. डीसीपी सिटी ने की कार्रवाई, निलंबन के साथ विभागीय जांच भी बिठाई

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एक व्यक्ति का पता नहीं बताने पर बुधवार दोपहर एक दारोगा ने सिपाहियों के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी। विरोध पर उन्हें पकड़कर थाने में ले गए और हवालात में डाल दिया। घटना का पता चलते ही कई भाजपा नेता धूमनगंज थाने पहुंच गए। 

कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मांग पूरी न होने पर महापौर, महानगर अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। घटना में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए दारोगा हंसराज, ट्रेनी दारोगा रोमेश मणि त्रिपाठी और सिपाही योगेंद्र मिश्रा को डीसीपी सिटी ने निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी। इसके बाद भाजपा नेता माने और थाने से उठकर घर गए। 

यह है पूरा मामला

बताया गया है कि प्रीतम नगर निवासी संजय कुशवाहा भाजपा के प्रीतम नगर के मंडल अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि बुधवार दोपहर बाद वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच धूमनगंज थाने के दारोगा सोमेश मणि त्रिपाठी दो सहकर्मी के साथ आए और एक व्यक्ति का पता पूछने लगे। 

उन्होंने जब जानकारी होने से इनकार किया तो दारोगा और सिपाही भड़क गए। इस पर विवाद होने लगा तो पुलिसकर्मियों ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए पिटाई कर दी। विरोध पर उन्हें पकड़कर थाने ले जाया गया और फिर परिचय बताने के बावजूद हवालात में डाल दिया गया। 

इसका पता चलते ही कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। तहरीर फाड़ने का भी आरोप लगाया।

मामले ने तूल पकड़ तो पहुंचे महापौर व अन्य

मांग पूरी न होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। तब तक भाजपा महानगर नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, महामंत्री रवि केसरवानी, प्रवक्ता राजेश केसरवानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पप्पू पांडेय भी पहुंच गए। कई घंटे तक कहासुनी का दौर चला। 

पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं हुई तो महापौर समेत अन्य लोग धरने पर बैठ गए। फिर निलंबन की कार्रवाई होने पर धरना समाप्त किया। 

प्रथम दृष्टया एसीपी धूमनगंज की रिपोर्ट के आधार पर दो दारोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। 

-अभिषेक भारती, डीसीपी सिटी

यह भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee को राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बोले- पूरे विश्व में अटल सरकार का बजा डंका