Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    असम के मंत्रियों ने जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद का लिया आशीष, दिव्य Maha Kumbh के लिए CM योगी को सराहा

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 09:35 PM (IST)

    असम के कैबिनेट मंत्री कृष्णेंदु पाल और कौशिक राय ने प्रयागराज में चल रहे जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के 30वें पीठारोहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने संगम में स्नान किया और यज्ञ में आहुतियां दीं। उत्तर प्रदेश के CM योगी की महाकुंभ की भव्य व्यवस्था की प्रशंसा की। स्वामी अधोक्षजानंद ने जनप्रतिनिधियों से जनहित में काम करने और गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी लगाने के लिए प्रयास करने का निर्देश दिया।

    Hero Image
    जगदगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ की आरती करते असम के मंत्री। सौ. शिविर प्रबंधन

    जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। असम के कैबिनेट मंत्री कृष्णेंदु पाल व कौशिक राय तीर्थराज प्रयाग आए हैं। उन्होंने संगम के पवित्र जल में स्नान किया। इसके बाद सेक्टर 18 स्थित हर्षवर्धन मार्ग पर जगदगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ के शिविर गए।

    वहां वसंत पंचमी से चल रहे अधोक्षजानंद के 30वें पीठारोहण समारोह में शामिल हुए। आदिशंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया। जनकल्याण के निमित्त चल रहे यज्ञ में आहुतियां डालीं। संतों को प्रसाद ग्रहण कराया। दोनों मंत्रियों ने महाकुंभ की भव्य व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। साथ ही महाकुंभ में शामिल होने के लिए स्वामी अधोक्षजानंद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी प्रकार महानियंत्रक बौद्धिक संपदा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार डॉ. उन्नत पंडित, पूर्वोत्तर भारत के आरएसएस प्रचारक नीरव धेलानी व उष्मा पंडित भी अधोक्षजानंद के पीठारोहण समारोह में शामिल हुए। वहीं, भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने भी यज्ञशाला में आहुति दी।

    स्वामी अधोक्षजानंद ने समस्त जनप्रतिनिधियों से जनहित में काम करने को निर्देश दिया। कहा कि गोहत्या पर पूर्ण पाबंदी के लिए अपने स्तर पर प्रयास करें। पवित्र नदियों और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक पहल की जाए।

    इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं की वापसी के लिए रेलवे ने 64 घंटे में चला दीं रिकॉर्ड 139 ट्रेनें, हर 25 मिनट में रवाना हो रही एक स्पेशल

    अनुराग ठाकुर ने किया था गंगा स्नान

    बता दें कि शनिवार को हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ गंगा में डुबकी लगाई थी। प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुम्भ 2025 का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ हो रहा है। देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया था। उन्होंने महाकुंभ को दिव्य-भव्य बताते हुए इसे 'एकता का महाकुंभ' बताया। 

    सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु।।" उन्होंने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की।

    अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।