इलाहाबाद हाई कोर्ट के पांच न्यायिक अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, जानें किसे-कहां भेजा गया?
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पांच न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बलराम पंवार को भदोही के ज्ञानपुर में स्थानांतरित किया गया है जबकि मोहम्मद शाहनवाज अहमद सिद्दीकी को सिविल जज (जूडि) भदोही ज्ञानपुर बनाया गया है। सृष्टि पांडेय को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भदोही यहीं अतिरिक्त सिविल जज (जूडि) बनाया गया है। शिंजिनी यादव को अपर सिविल जज (जूडि) भदोही बनाया गया।

विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पांच न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बलराम पंवार सिविल जज जूनियर डिवीजन सिकंदरा राऊ (हाथरस) बहाली के उपरांत भदोही के ज्ञानपुर में मो. शाहनवाज अहमद सिद्दीकी की जगह स्थानांतरित किए गए हैं।
मोहम्मद शाहनवाज अहमद सिद्दीकी सिविल जज (जूडि) भदोही, ज्ञानपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भदोही, ज्ञानपुर बनाए गए हैं। उन्हें सृष्टि पांडेय के स्थान पर नियुक्त किया गया है। सृष्टि पांडेय न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, भदोही यहीं अतिरिक्त सिविल जज, (जूडि) होंगी।
शिंजिनी यादव, अपर सिविल जज (जूडि) भदोही, ज्ञानपुर को यहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी पद पर नियुक्त किया गया है। कमलेश कुमारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, भदोही ज्ञानपुर अपर सिविल जज (जूडि) भदोही होंगी।
इसे भी पढ़ें- न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुपचुप तरीके से दिलाई शपथ, नाम इलाहाबाद HC की वेबसाइट पर; एचसीबीए ने की निंदा
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुपचुप तरीके से दिलाई शपथ
उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद (एचसीबीए) ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुपचुप तरीके से शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने की निंदा की है। साथ ही पत्र भेज कर मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली से आग्रह किया है कि उन्हें (न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को) कोई प्रशासनिक या न्यायिक दायित्व न सौंपा जाए।
महामंत्री विक्रांत पांडेय के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूरा बार एसोसिएशन इस जानकारी से व्यथित है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाई कोर्ट में पद की शपथ ‘गुपचुप’ दिला दी गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।