Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Allahabad High Court में 5 नवनियुक्त जस्टिस ने ली शपथ, मुख्य न्यायमूर्ति को जोड़कर जजों की कुल संख्या हुई 84

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 02:08 PM (IST)

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने पांच नए न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। ये सभी पहले जिला जज थे। शपथ लेने वाले न्यायमूर्ति हैं प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अब्दुल शाहिद संतोष राय तेज प्रताप तिवारी व जफीर अहमद। इन नियुक्तियों के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 83 हो गई है मुख्य न्यायधीश को मिलाकर 84 हो जाएगी।

    Hero Image
    इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने प्रयागराज में शपथ ली।

    जागरण संवादाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में गुरुवार को पांच नए न्यायमूर्तियों ने शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने अपने न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित सादे समारोह में नवनियुक्त न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई।

    पांचों न्यायमूर्ति इससे पहले जिला जज थे

    शपथ लेने वाले पांचों न्यायमूर्ति इससे पहले जिला जज थे । एचजेएस संवर्ग से आने वाले प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, अब्दुल शाहिद, संतोष राय, तेज प्रताप तिवारी व जफीर अहमद ने क्रमशः शपथ ली। सभी नव नियुक्त न्यायमूर्तियों के स्वजन भी इस मौके पर उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य न्यायमूर्ति समेत न्यायमूर्तियों की संख्या अब 84

    इन पांच न्यायमूर्तियों के शपथ लेने के बाद 160 जजों वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायमूर्तियों की संख्या 83 हो गई है। हालांकि यह भी आधी संख्या से तीन अधिक है। मुख्य न्यायमूर्ति को भी जोड़ लें तो यह संख्या 84 हो जाएगी।

    प्रयागराज प्रधान पीठ में अब 64 न्यायमूर्ति

    प्रयागराज प्रधान पीठ में इससे पहले अब तक 59 न्यायमूर्ति थे, जो अब 64 हो गए हैं जबकि लखनऊ खंडपीठ में यह संख्या 19 है। न्यायमूर्तियों के रिक्त पदों को भरे जाने की मांग को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब भी मांगा है।

    शपथ ग्रहण के कारण आज न्यायिक कार्य 11 बजे से शुरू हुआ 

    शपथ ग्रहण समारोह के कारण आज न्यायिक कार्य दिन में 11 बजे शुरू हुआ। अन्य न्यायमूर्तियों के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- जयन्त चौधरी बोले- वेस्ट यूपी की जरूरत है हाई कोर्ट बेंच, इसके लिए प्रधानमंत्री, कानून मंत्री व गृहमंत्री से मिलेंगे