Maha Kumbh 2025 की भीड़ पर बोले अखिलेश यादव, 'सरकार का आंकड़ा फर्जी' भाजपा सांसद ने किया पलटवार
Maha Kumbh 2025 में भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा कहा कि उन्हें महाकुंभ में स्नान करना चाहिए। इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ से दो दिन पहले ही रिकार्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।

डिजिटल डेस्क, जागरण, प्रयागराज। Maha Kumbh 2025 सनातन धर्म की विचारधारा विस्तारित हो रही है इसलिए सपा मुखिया अखिलेश यादव आहत हैं। विपक्ष से बस इतना कहूंगा कि चुनाव लड़ो, सनातन पर हमला न करें। यह बात भाजपा के सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को कही।
वह महाकुंभ के बारे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। बोले, यह सनातन धर्म की सभा है। आप यहां के आंकड़े को लेकर क्यों परेशान हैं। यहां मीडिया है। वह सब देख रही है। कुछ भी छिपा नहीं है।
प्रत्येक जाति, समुदाय और धर्म के लोग तीर्थ क्षेत्र में आ रहे हैं और त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। सपा पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, पीडीए बिखर गया है, इसलिए वह निराश हैं। भाजपा सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वास के साथ चल रही है। यह महाकुंभ एकता का महाकुंभ है। नए भारत की ओर हम सब बढ़ रह हैं। पूरी दुनिया इसकी साक्षी बन रही है। दूसरी तरफ विपक्ष के पास किसी तरह का मुद्दा नहीं बचा है। वे यूं ही चीजों को लेकर भ्रम फैलाने में जुटे हैं।
यह प्रतिक्रिया बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव के उस दावे पर थी जिसमें उन्होंने महाकुंभ को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे आंकड़े को फर्जी करार दिया था। कहा था कि रेलगाड़ियां खाली जा रही हैं। हमने सुना है कि गोरखपुर से जाने वाली ट्रेन खाली थी।
बीते गुरुवार को अखिलेश यादव ने महाकुंभ की भीड़ के सवाल पर कहा था कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। बता दें कि 11 से 16 जनवरी के बीच मात्र छह दिनों के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा ली है।
अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस तरह महाकुंभ से दो दिन पहले ही रिकार्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: शंकर महादेवन के ''चलो कुंभ चलें'' गीत पर झूम उठे संगीत प्रेमी, मैथिली ने भी जमाया रंग
वहीं महाकुंभ के पहले दिन पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान कर कीर्तिमान बनाया। अगले दिन मकर संक्रांति अमृत स्नान के अवसर पर 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। इस तरह महाकुंभ के पहले दो दिनों में 5.20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
Maha Kumbh Mela 2025 नाव पर संगम की सैर करते सांसद रवि किशन। फोटो- एक्स
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: एक तरफ तेजस तो दूसरी और तिरुपति बालाजी व सोमनाथ, विज्ञान और अध्यात्म का हो रहा संगम
इसके अलावा 15 जनवरी को महाकुंभ के तीसरे दिन 40 लाख लोगों ने स्नान किया। गुरुवार को भी 30 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य फल की प्राप्ति की। स्नान के उपरांत श्रद्धालु प्रयागराज से श्रद्धालु श्रृंगेवरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य, अयोध्या भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में पहुंचने से स्थानीय रोजगार को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है।
13, 14 व 15 जनवरी को श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, वाराणसी, मां विंध्यवासिनी धाम, नैमिषारण्य व अयोध्या में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। अयोध्या में तीन दिन में तकरीबन 10 लाख, काशी विश्वनाथ मंदिर में 7.41 लाख, विंध्यवासिनी धाम में 5 लाख व नैमिषारण्य धाम सीतापुर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।