विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maha Kumbh 2025: 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए संगम पर बनाई जा रहीं 12 स्पेशल यूनिटें', सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा

Published: Thu, 12 Dec 2024 05:43 PM (IST)

महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां।
पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी ने परखी महाकुम्भ की तैयारियां।

डिजिटल डेस्क, महाकुम्भनगर। महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भनगर पहुंचे और सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संगम पर श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों को विधिवत पूजा पाठ करने के लिए कहीं भटकना न पड़े, इसके लिए यहां पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा मौजूद रहेंगे।

चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था

एसडीएम महाकुम्भनगर, अभिनव पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। संगम स्नान के दौरान देश-विदेश से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए, इसके लिहाज से संगम पर 12 स्पेशल यूनिटें बनाई जा रही हैं। इन यूनिटों की लंबाई 25 मीटर और 6 मीटर चौड़ाई होगी। इस यूनिट में चेंजिंग रूम की भी होगी व्यवस्था जिससे स्नान आदि के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए।

इसके अलावा संगम से पुरानी और जर्जर नावें हटाई जा रही हैं। इनके स्थान पर फ्लोटिंग जेटी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही उसे आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रकार के फूलों से सजाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।