विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: यूपी के इस ज‍िले में ब‍िजली व‍िभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 घरों का काटा कनेक्‍शन; मचा हड़कंप

Published: Wed, 13 Nov 2024 05:30 PM (IST)

प्रतापगढ़ में बिजली विभाग की टीम में विद्युत उपकेंद्र उड़ैयाडीह के अवर अभियंता जयराज राजपूत शैलेंद्र यादव की टीम ने ...और पढ़ें

बिजली विभाग चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में काटे जा रहे कनेक्शन।- जागरण
बिजली विभाग चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में काटे जा रहे कनेक्शन।- जागरण

संवाद सूत्र, उड़ैयाडीह। यूपी के प्रतापगढ़ में उड़ैयाडीह के विद्युत उपखंड पट्टी एसडीओ एसबी प्रसाद और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभि‍यान में 36 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 70 हजार की वसूली की गई। अचानक बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बिजली विभाग की टीम में विद्युत उपकेंद्र उड़ैयाडीह के अवर अभियंता जयराज राजपूत, शैलेंद्र यादव की टीम ने दिलीपपुर के सरखेलपुर गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 36 बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटकर नोटिस दी गई। 70 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई।

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक राम आशीष, जेई मनोज कुमार पटेल, उप निरीक्षक राम अभिलाष मौर्य, गोविंद पाल, राजकिशोर यादव ने बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी। 

19 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। करेली उपखंड से संबंधित करामत की चौकी, गौसनगर में जांच अभियान के दौरान 19 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इसमें तीन उपभोक्ता ऐसे थे, जिन्होंने फ्यूज के पास से तार काटकर बाईपास किया था। यहीं पर दूसरा फ्यूज भी लगा दिया था, ताकि बाईपास किसी को नजर न आए।

करेली उपखंड के एसडीओ राजवीर कटारिया ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। करामत की चौकी, गौसनगर में उपखंड अधिकारी राजवीर कटारिया के नेतृत्व में अवर अभियंता प्रमोद कुमार, अभिनव, साबिर मंगलवार भोर में जांच के लिए पहुंचे।

16 घरों में एलटी लाइन से सीधे कटियामारी

यहां 16 घरों में एलटी लाइन से सीधे कटियामारी की गई थी। वहीं, तीन मीटरों में नीचे लगे फ्यूज के पास तार काटकर बाईपास किया गया था। किसी की नजर इस पर न पड़े, इसके लिए दूसरा फ्यूज भी लगाया गया था। अधिकारियों को दो फ्यूज लगे होने पर संदेह हुआ। उन्होंने केबल को देखा तो बाईपास किया गया था।

बिजली चोरी में बारह लोगों पर मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, बिलरियागंज (आजमगढ़)। विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज नगर क्षेत्र के अंतर्गत अय्यूब नगर, राहुल नगर, इकराम नगर में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी तुषार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवर अभियंता आशुतोष यादव और विजिलेंस की टीम ने बकायेदारों व बिजली चोरी के खिलाफ जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान 61 बिजली बकायेदारों का कनेक्शन काटा। वहीं 12 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। विद्युत विभाग की टीम ने कई उपभोक्ताओं का बिजली लोड, मीटर आदि की जांच की। इस दौरान पांच उपभोक्ताओं का आरसी जारी करने के साथ आठ उपभोक्ताओं का भार वृद्धि व चेकिंग रिपोर्ट भरा गया। मौके पर विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: UPPCL: 10 हजार से ऊपर है ब‍िजली ब‍िल तो तुरंत कर दें जमा, नहीं तो मुश्‍क‍िल में डाल देगी ब‍िजली व‍िभाग की ये कार्रवाई

यह भी पढ़ें: UPPCL: यूपी में बिजली चोरी पकड़ने उतरी पुलिस, घरों पर ताला लगाकर भागे लोग; कई के खिलाफ मुकदमा