यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: यूपी में बिजली चोरी पकड़ने उतरी पुलिस, घरों पर ताला लगाकर भागे लोग; कई के खिलाफ मुकदमा
UP Electricity केस्को अभियंताओं के साथ पुलिस ने कानपुर के बेकनगंज और बजरिया इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। केस्को अभियंताओं के साथ बेकनगंज और बजरिया में बिजली चोरी पकड़ने पुलिस सड़क पर उतरी। केस्को विजिलेंस की टीम के साथ कई थानों की पुलिस देख दर्जनों लोग अपने घरों पर ताला डालकर भाग हो गए। कुछ लोगों ने खुद ही अपनी कटिया उतारकर फेंक दी। इस दौरान सभी घरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। केस्को ने सात स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी।
जारी रहेगा अभियान
कि बिजलीघर डिवीजन के मोहल्लों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई मोहल्लों में बिजली चोरी की शिकायतें मिली थीं। इसलिए अभियान चलाया गया।
नगर आयुक्त की मौजूदगी में चला सफाई अभियान
सीसामऊ में उप चुनाव के मद्देनजर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र में सफाई अभियान चलवाया। नगर आयुक्त की मौजूदगी में विशेष टीमों का गठन कर सफाई कार्य कराया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे शहर में सफाई के लिए अभियान चल रहा है।
लोगों को किया जा रहा जागरूक
सीसामऊ विधानसभा में उपचुनाव के चलते मतगणना केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग डिवाइडर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र की सड़कों, संपर्क मार्गों, मुख्य मार्गो को गड्ढा मुक्त करने के लिए पैच वर्क भी कराया गया।
नगर आयुक्त ने क्षेत्र में निरीक्षण करके बंद पड़े प्रकाश बिंदुओं, अस्थाई रूप से व्याप्त अतिक्रमण व आवारा पशुओं की समस्याओं को देखा और उन्हें दूर करने का आदेश दिया।
इसे भी पढ़ें: UP Police Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, चौकी इंचार्ज समेत कई उप निरीक्षकों का ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
