विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, चौकी इंचार्ज समेत कई उप निरीक्षकों का ट्रांसफर

Published: Wed, 13 Nov 2024 11:13 AM (IST)

UP Police Transfer उरई पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। कई चौकी इंचार्जों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में ...और पढ़ें

चौकी इंचार्ज समेत कई उप निरीक्षकों का ट्रांसफर
चौकी इंचार्ज समेत कई उप निरीक्षकों का ट्रांसफर

जागरण संवाददाता, उरई। कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे और लोगों के बीच पुलिस कर्मियों की छवि में सुधार हो सके, इसके लिए पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने कई चौकी इंचार्जों के साथ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर दिया है। उन्हें अपना कार्य ईमानदारी से करने का दिशा निर्देश दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार की ओर से जारी आदेश में संतराम कुशवाहा को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी खेड़ा थाना कोंच का दायित्व सौंपा गया है।

भरत सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ऊमरी, राजकुमार पांडेय को चौकी प्रभारी छिरिया सलमपुरा से फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी, संजीव कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सुरही थाना कोंच, विपिन कुमार चौकी प्रभारी सुरही से पुलिस लाइन, गौरव मिश्रा चौकी प्रभारी फैक्ट्री एरिया को एसएसआइ थाना जालौन, नन्हेलाल को एसएसआइ थाना आटा से अपराध शाखा भेजा गया है।

रुद्र कुमार तिवारी को एसएसआइ थाना आटा, मदन पाल को चौकी प्रभारी ऊमरी से चौकी प्रभारी छिरिया मलकपुरा, हीरा सिंह को पुलिस लाइन से थाना कुठौंद, बृजकुंवर सिंह एसएसआइ थाना गोहन को अपराध शाखा, विद्या सागर मिश्रा थाना कुठौंद को पुलिस लाइन, ट्विंकल चाहर साइबर सेल से महिला थाना, सत्येंद्र प्रताप सिंह कोतवाली उरई से अभियोजन कार्यालय, नमित कुमार पेशी कोंच से थाना सिरसा कलार, वीरेंद्र बहादुर सिंह को थाना डकोर से एसएसआइ गोहन, योगेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना एट भेजा गया है।

शराब बिक्री में अधिक दाम लेने पर होगी सख्त कार्रवाई

शराब की देशी विदेशी दुकानों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाक का मिलान अभिलेखों से किया गया। प्रिंट रेंट पर शराब बेचने की चेतावनी दुकानदार को दी गई। नगर में खुली देशी विदेशी शराब की दुकानों पर मिलावटी शराब व प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बिक्री की शिकायतें प्रशासन को मिली थीं, जिसके बाद एसडीएम ज्योति सिंह ने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया।

ग्राम भेंड़ की दो शराब की दुकानों पर अधिक पैसे लेने की बात सामने में आई थी। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों पर 75-75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। मंगलवार को फिर एसडीएम शराब की दुकानों के निरीक्षण के लिए निकलीं।

उन्होंने मोहल्ला पटेल नगर स्थित शराब की दुकानों को देखा। दुकान में मौजूद स्टाक का मिलान, स्टाक रजिस्टर से किया। आय व्यय के अभिलेख जांचे। एसडीएम ने दुकानदार को सख्त निर्देश दिए कि वह प्रिंट रेंट पर ही बिक्री करें। इस दौरान आबकारी बीके सिंह, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस