Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Police Encounter : UP STF की गोली से ढेर हुआ गुरफान ननिहाल में होगा दफन, रंजिश में किया था दोस्त का कत्ल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 11:31 AM (IST)

    UP News Mohammed Gufran Encounter प्रतापगढ़ के आजाद नगर मोहल्ला निवासी गुफरान पर सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार तो बेल्हा पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। दो दिन पहले ही एडीजी प्रयागराज ने 50 हजार रुपया इनाम की राशि और बढ़ाई थी। जिसके बाद कुल इनाम सवा लाख का हो गया था। अपनी ननिहाल में दफन होगा गुरफान।

    Hero Image
    UP News Mohammed Gufran Encounter: मुठभेड़ में मारा गया बदमाश गुफरान ननिहाल में होगा दफन

    प्रतापगढ़, जागरण संवाददाता। कौशांबी में एसटीएफ की मुठभेड़ में मार गिराया गया बदमाश गुफरान रंगदारी लूट, हत्या व हत्या के प्रयास का आरोपित था। वह महीनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। 16 मई को शहर के पास महुआर में उसने अपने दोस्त तनवीर अहमद की रंजिश में हत्या कर दी थी। इसके बाद ही केस एसटीएफ को दे दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिजवान की इकलौती संतान था गुफरान

    मूल रूप से वह शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर पूरनपुर पठखान पृथ्वीगंज गांव का रहने वाला था। उसके पिता रिजवान टेंपो चलाते हैं। गुफरान उसकी इकलौती संतान था। रिजवान ने आजाद नगर में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके कारण बदमाश अक्सर यहीं रहने लगा था। इस दौरान प्रताप बहादुर अस्पताल के गेट पर अप्रैल में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग और लूट, रंगदारी मांगने के लिए हत्या का प्रयास जैसे 14 मामलों में उसका नाम आया था।

    लूट और फायरिंग के मुकदमे थे दर्ज

    सुलतानपुर तक लूट और फायरिंग जैसे अनेक अपराध के मुकदमे उस पर दर्ज हैं। पकड़ न पाने पर पुलिस ने उसके घर कुर्की की नोटिस चस्पा कराने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। हाल ही में इनाम बढ़ाकर 50 हजार किया गया था। फिर एडीजी ने एक लाख कर दिया और 25 हजार सुलतानपुर पुलिस ने घोषित किया था। एसटीएफ द्वारा मंगलवार भोर उसे मार गिराया गया।

    शव ननिहाल कटवढ़ में लाया जाएगा

    पोस्टमार्टम के बाद जयादा संभावना है कि उसके शव को ननिहाल कटवढ़ थाना लीलापुर लाया जाएगा। वहीं पर उसे दफनाया जाएगा। ननिहाल के लोग कौशांबी निकल गए हैं। गांव के माहौल को लेकर पुलिस सतर्क है। इधर ननिहाल के लोगों का आरोप है कि गुफरान को घर से पकड़कर ले जाकर पुलिस ने मारा है। एसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि गुफरान के मारे जाने की जानकारी मिली है। 

    comedy show banner
    comedy show banner