प्रतापगढ़ में मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध महिला की मौत व बेटी अचेत, हैंडपंप पर पानी भरते समय किया हमला
प्रतापगढ़ के लोहंगपुर में एक दुखद घटना हुई। हैंडपंप पर पानी भरने गई सरोजा देवी नामक एक वृद्ध महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें बचाने दौड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। परवार शोकाकुल है।

संवाद सूत्र, जागरण, जगेशरगंज (प्रयागराज)। घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई वृद्ध महिला पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए दौड़ी बेटी भी मक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर बेटी को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।
अंतू के लोहंगपुर निवासी 60 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी बाबूलाल मंगलवार दोपहर घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। चिल्लाने पर घर में मौजूद 24 वर्षीय बेटी दामिनी मां को बचाने दौड़ी। इस दौरान मधुमक्खियों ने भी उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- Pratapgarh News : किशोरी आत्महत्या मामले में प्रशिक्षु सिपाही गिरफ्तार, शादी से इंकार करने पर की थी आत्महत्या
बेटों ने धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया
इसकी जानकारी होने पर बेटे विजय व विनय दौड़े और धुआं करने पर राहत मिली। हालांकि इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्वजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने सरोजा देवी को मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल दुबई में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह भी घर लिए निकल चुके है। महिला के चार बेटियां व दो बेटे हैं। घटना से स्वजन गमगीन हैं। पति के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार होने की चर्चा है।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में युवक की हत्या, नैनी के सरस्वती हाईटेक परिसर में मिला रक्तरंजित शव, शरीर पर कई जगह चोट के मिले निशान
कुंडा में होती हैं अधिकांश घटनाएं
मधुमक्खियों की हमले की घटनाएं ज्यादातर कुंडा तहसील में होती हैं। वहां पर बड़ी संख्या में आम के बाग हैं। बागों में आम तोड़ने या दवा के छिड़काव के दौरान मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं होती हैं। कई बार गंभीर रूप से घायल लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा मोहनगंज के आसपास भी मधुमक्खियों के हमले की घटना होती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।