विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन बना, श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाट तय; अंतिम स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट

Published: Wed, 26 Feb 2025 01:58 AM (IST)

महाकुंभ नगर में महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व की तैयारियों के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित ...और पढ़ें

दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करेंगे।
दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करेंगे।

HighLights

  1. इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक
  2. सतर्कता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर दिए गए कड़े निर्देश

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व को लेकर मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

महाकुंभ में शासन के निर्देश पर विशेष तौर पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर शहर के सभी शिवालयों और महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जाएं।

सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर

अंतिम स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह निर्देशित किया गया है कि मेला क्षेत्र और प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।

श्रद्धालु नजदीक के घाट पर करेंगे स्नान

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ पुलिस ने ऐसा प्लान बनाया है, जिससे वह नजदीक के घाट पर स्नान कर सकेंगे। इसके लिए सभी दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाट निर्धारित किए गए हैं।

यह बनाई गई है व्यवस्था

  • दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करेंगे। 
  • उत्तरी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिशचंद्र घाट एवं संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान करेंगे। 
  • परेड पर आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार भरद्वाज घाट, संगम द्वार नागवासुकि घाट, संगम द्वार मोरी घाट, संगम द्वार काली घाट, संगम द्वार रामघाट एवं संगम द्वार हनुमान घाट पर स्नान करेंगे। 
  • अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर स्नान करेंगे। 
  • पांटून पुलों का संचालन श्रद्धालुओं के भीड़ के दबाव के अनुसार किया जाएगा।

मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित

पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा ने शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मंगलवार शाम छह बजे से पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत किसी भी वाहन का मेला क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। 

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। 

मजिस्ट्रेटों को लगाया, आदर के साथ स्नान कराने के निर्देश

डीएम प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर सभी मजिस्ट्रेटों को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सभी श्रद्धालुओं को आदर और सत्कार के साथ स्नान कराने के निर्देश दिए। कहा कि होल्डिंग एरिया में किसी को परेशानी न होने पाए। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज में रूट डायवर्जन: महाकुंभ के लिए रोडवेज-शटल बसें कहां से मिलेंगी, घर के लिए ट्रेन भी? जानें सब कुछ