विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज में रूट डायवर्जन: महाकुंभ के लिए रोडवेज-शटल बसें कहां से मिलेंगी, घर के लिए ट्रेन भी? जानें सब कुछ

Published: Tue, 25 Feb 2025 08:55 PM (IST)

Mahashivratri Maha Kumbh 2025 | महाशिवरात्रि पर कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक परिवहन प्रबंध किए गए ...और पढ़ें

प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर 146 विमान, 3,550 बस, 400 ट्रेनों का प्रबंध। (तस्वीर जागरण)
प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर 146 विमान, 3,550 बस, 400 ट्रेनों का प्रबंध। (तस्वीर जागरण)

HighLights

  1. प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर 146 विमान, 3,550 बस, 400 ट्रेनों का प्रबंध
  2. शहर के बाहर पार्किंग स्थल से अंदर आने के लिए यात्रियों को मिलेंगी शटल बसें
  3. रेलवे स्टेशन पर लागू रहेगा डायवर्जन, एक मार्ग से प्रवेश दूसरे से निकास

जागरण संवाददाता, महाकुंभनगर। तीन नदियों में समाने अंतिम जन ज्वार त्रिवेणी आ चुका है। प्रबंध में थल पर ट्रेन, बस और नभ में विमान है..। क्रम जारी है...। महाशिवरात्रि पर रेल मार्ग, सड़क मार्ग और विमान मार्ग संचालन की संख्या और यात्रियों के आवागमन का नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं।

व्यापक प्रबंध और उनका क्रियान्वयन एक दिन पूर्व ही शुरू हो चुका है। रेलवे ने आपात प्लान लागू कर दिया है। स्टेशन जाने वाले सारे मार्ग डायवर्ट हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट पर 146 विमानों का आवागमन होगा। 3,550 बसें सड़क मार्ग पर हैं।

6 अस्थायी बस अड्डों से बसों का हो रहा संचालन

छह अस्थायी बस अड्डे से इनका संचालन हो रहा है। 750 शटल बसें भी 13 मार्ग पर उतारी गई हैं। बुधवार को शटल बसों में कोई किराया नहीं लगेगा। 400 से अधिक ट्रेनें आठ रेलवे स्टेशनों से दौड़ेंगी। अयोध्या, काशी, चित्रकूट जैसे धार्मिक शहरों को रिंग रेल जोड़ते हुए चलेंगी। बुधवार को अंतिम परीक्षा है, सफलता को पूरा तंत्र अपनी पूर्ण ताकत के साथ जुटा है। रोडवेज, रेलवे कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट साझा कर रहे हैं।

प्रयागराज जंक्शन-

रंग दिशा गेट नंबर
लाल लखनऊ-वाराणसी एक
नीला पं. दीनदयाल उपाध्याय दो
पीला मानिकपुर, सतना, झांसी तीन
हरा कानपुर चार

नैनी जंक्शन-

रंग दिशा गेट नंबर
हरा  कानपुर एक
नीला मानिकपुर, सतना एक
पीला पीडीडीयू तीन
पीला पीडीडीयू चार

छिवकी जंक्शन-

रंग दिशा गेट नंबर
लाल मानिकपुर, सतना, झांसी वन ए
हरा पं. दीनदयाल उपाध्याय वन बी

शहर के अंदर आने के लिए यहां से मिलेगी शटल बस-

  • वाराणसी मार्ग पर हबूसा मोड से अंदावा।
  • जौनपुर मार्ग पर फूलपुर से अंदावा।
  • मीरजापुर मार्ग पर सरस्वती हाईटेक सिटी से लेप्रोसी।
  • मीरजापुर मार्ग पर सरस्वती हाईटेक सिटी से पूर्वी सरस्वती हाईटेक पश्चिमी।
  • चित्रकूट मार्ग पर धनुहा ग्राम से लेप्रोसी।
  • लेप्रोसी से धनुहा ग्राम।
  • चित्रकूट मार्ग पर गोहनिया से लेप्रोसी।
  • रीवा मार्ग पर चाकघाट से लेप्रोसी।
  • बेला कछार से भारत स्काउट गाइड।
  • अयोध्या मार्ग पर शिवगढ़ से भारत स्काउट गाइड।
  • लखनऊ मार्ग पर नवाबगंज से भारत स्काउट गाइड।
  • नेहरू पार्क से हिंदू हॉस्टल।
  • कानपुर मार्ग पर पूरामुफ्ती से हिंदू हॉस्टल।

रोडवेज बसें कहां मिलेंगी-

अस्थायी बस स्टेशन का नाम : बसों के मार्ग का विवरण

झूंसी बस स्टेशन : दोहरीघाट, बड़हलगंज, गोला, उरुवा, खजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर मार्ग और आजमगढ़, मऊ, बलिया व संबद्ध मार्ग।

सरस्वती गेट बस स्टेशन : बदलापुर, टांडा, पदमपुर, कमरियाघाट, वाराणसी और संबद्ध मार्ग।

नेहरू पार्क बस स्टेशन : कानपुर, फतेहपुर, आगरा, दिल्ली, कौशांबी और संबद्ध मार्ग।

बेला कछार बस स्टेशन : रायबरेली, लखनऊ, बरेली, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच और संबद्ध मार्ग।

सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी : विंध्याचल, मिर्जापुर, शक्तिनगर और संबद्ध मार्ग।

लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन : बांदा, चित्रकूट, रीवा, सीधी व संबद्ध मार्ग।

कहां से मिलेंगी ट्रेन -

स्टेशन का नाम - दिशा की ओर

प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन- रायबरेली, लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या की ओर।

रामबाग व झूंसी स्टेशन- वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, बलिया, छपरा की ओर।

प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज- कानपुर, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली की ओर।

नैनी, छिवकी, प्रयागराज जंक्शन- विंध्याचल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, पटना की ओर।

प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी- मानिकपुर, चित्रकूट, महोबा, झांसी, सतना, जबलपुर की ओर।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर महाकुंभ जा रहे तो पढ़ लें खबर, भीड़ से नहीं होंगे परेशान... इन घाटों पर आसानी से होंगे स्नान