Move to Jagran APP

Pilibhit News: चटख धूप ने बढाया पारा, जल्द ही पड़ने लगेगी तेज गर्मी; इस बार होली तक 30 डिग्री से पार जाएगा तापमान!

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार (10 मार्च) की रात न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अब तक के मौसम का सर्वाधिक है।

By Manoj Mishra Edited By: Riya Pandey Published: Mon, 11 Mar 2024 05:48 PM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2024 05:48 PM (IST)
इस बार होली तक 30 डिग्री से पार जाएगा तापमान!

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। तराई के जिले में अब तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दिन में अधिक समय तक धूप में ठहरना मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार होली तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा सकता है। वैसे पिछले वर्षों में होली के दौरान यह 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता रहा है।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह आसमान साफ होने के कारण खुलकर धूप खिली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप में तेजी आने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह अब तक के मौसम का सर्वाधिक है।

डा. ढाका के अनुसार मौसम का ऐसा ही मिजाज रहा तो इस बार होली तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 17.18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

डा. ढाका ने बताया कि वैसे पिछले वर्षों में सामान्य तौर पर होली के आसपास अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता रहा है जबकि न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री के आसपास रहता रहा है। इस बार न्यूनतम तापमान अभी से 15 डिग्री के पार चला गया है। तराई के जिले में होली तक अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:

Weather Update: मौसम का यू-टर्न, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में होगी बारिश; दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.