Pilibhit Weather Today: तराई में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
पीलीभीत में शुक्रवार सुबह मौसम सुहाना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवाओं और पक्षियों की चहचहाहट ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। लोग सुबह की सैर पर निकले और बच्चे पार्कों में खेले। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी 15 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से भारी बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शहर में शुक्रवार सुबह के वक्त एक अनोखा सुकून था। आसमान में बादल छाने के बाद रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया सूरज की किरणें बादलों के पीछे छुपी हुई थीं, जिससे मौसम एकदम मिजाज बदले हुए है।
शुक्रवार को मौसम ने बदली करवट के दौरान लोग अपने पास एक अलग ही उत्साह महसूस कर रहे हैं। पक्षियों की चहचहाहट, ठंडी हवा के झोंके, और बादलो बूंदाबांदी का बस इंतजार कर रहे है। लोग सुबह की सैर पर निकले, बच्चे पार्क में खेलते दिखे, सबके चेहरे पर मुस्कान थी।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला रहे थे। वहीं शुक्रवार सुबह से छाए बादलों से बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। बादलों को देखकर लग रहा था जैसे हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: गोरखपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत, आगरा-कानपुर में अब भी हो रहा इंतजार
वहीं मौसम में हुए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि अभी पिछले वर्ष की अपेक्षा बारिश नहीं हो सकी है लेकिन अभी 15 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे बीच-बीच में हल्की और भारी बारिश भी होने की संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।