Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: गोरखपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत, आगरा-कानपुर में अब भी हो रहा इंतजार

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:36 AM (IST)

    सितंबर के शुरुआत में कम बारिश हुई जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने 15 सितंबर से मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक होगा। अगले तीन-चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

    Hero Image
    15 सितंबर से बन रहे मध्यम से भारी वर्षा के आसार।-जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर/लखनऊ। सितंबर की शुरुआत तो वर्षा के साथ हुई, लेकिन पहले 10 दिन में वर्षा उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। छिटपुट वर्षा के बीच बादल व धूप की कशमकश के चलते उमस बढ़ गई है। हालांकि गोरखपुर में गुरुवार दिन में छिटपुट व रात में तेज बारिश से लोगों को राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय इसे लेकर उम्मीद जगाने वाला पूर्वानुमान बता रहे हैं। 15 सितंबर से मध्यम से भारी वर्षा तक की संभावना जता रहे हैं। इसके लिए तैयार हो रही वायुमंडलीय परिस्थितियोंं की भी जानकारी दे रहे हैं।

    मौसम विज्ञानी के अनुसार सितंबर में औसत वर्षा का मानक 220.7 है। इसमें से 80 मिलीमीटर वर्षा अबतक हो चुकी है। बाकी की अगले 20 दिन में उम्मीद है। 15 सितंबर या उसके बाद होने वाली वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न वायुदाब क्षेत्र के रूप में तैयार हैं। अगले तीन दिन में इस निम्न वायुबाद क्षेत्र का प्रभाव झारखंड और बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा, जिससे परिणामस्वरूप मध्यम से भारी वर्षा का क्रम शुरू होगा।

    मौसम विज्ञानी के अनुसार फिलहाल तीन से चार दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी। छिटपुट वर्षा के बीच उमस पड़ती रहेगी। वर्तमान के मौसम का कारण मध्यप्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बना निम्न वायुदाब क्षेत्र है। गोरखपुर से इस वायुमंडलीय परिस्थिति के दूर होने के चलते वर्षा का माहौल तो बन रहा है। खुलकर प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।

    हालांकि धूप के निष्प्रभावी होने के चलते दिन का तापमान गिरकर 29.2 तक आ गया है लेकिन न्यूनतम तापमान न गिरने से शाम को दिन की अपेक्षा अधिक गर्मी का अहसास हो रहा है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 26.2 रिकार्ड हुआ।

    आर्द्रता के 97 प्रतिशत तक पहुंच जाने के चलते दिन में कई बार लोगों को रिकार्ड तापमान से कम की गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान नियंत्रित रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 बीच व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड होगा।

    यह भी पढ़ें- जन्म के तुरंत बाद रो नहीं रहे जो नवजात, हो रहे बर्थ एसफिक्सिया के शिकार

    आगरा का मौसम 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। वर्षा के आसार नहीं हैं।

    कानपुर का मौसम 

    आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। मौसम शुष्क रहेगा तेज धूप के साथ बादल और हीट इंडेक्स बढ़ेंगे।

    अमेठी का मौसम 

    कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. नवनीत कुमार मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।