घर में घुसे संदिग्धों ने युवक पर झोंका फायर, गोली लगने से हालत गंभीर; तलाश में जुटी पीलीभीत पुलिस
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बरगदिया में किसान अनिल यादव के घर में दीवार फांदकर घुसे संदिग्धों ने उन पर गोली चला दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार मध्यरात्रि के करीब हुई जब किसान आहट सुनकर जाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददता, पीलीभीत। जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव बरगदिया में किसान के घर में घुसे संदिग्धों ने गृह स्वामी पर फायर झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पूरी रात घटना से खलबली मची रही।
किसान अनिल यादव के घर दीवार फांदकर तीन संदिग्ध घुसे
रविवार की मध्यरात्रि के करीब किसान अनिल यादव के घर दीवार फांदकर तीन संदिग्ध घुस गए। आहट पर किसान जाग गए। बताया जा रहा है कि पकड़ने के प्रयास पर एक संदिग्ध ने अनिल यादव पर फायर झोंक दिया जो उनके हाथ में लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित घटना के बाद भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपितों की घेराबंदी की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
पकड़ने के प्रयास में वह किसान को गोली मारकर भाग गए
सेहरामऊ उत्तरी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तीन संदिग्ध किसान के घर दीवार फांदकर घुसे थे। पकड़ने के प्रयास में वह किसान को गोली मारकर भाग गए। रात में ही उनकी घेराबंदी की गई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अभी तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी लिखकर मामले की जांच की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।